भागवत सेवा समिति द्वारा आयोजित भागवत प्रीमियर लीग का जोश चरम पर : पालीवाल समाज के युवाओं में खासा उत्साह
पुलकित पुरोहित
इंदौर.
भागवत सेवा समिति द्वारा भागवत प्रीमियर लीग जो कि आगामी 10 और 11 मई 2025 को आयोजित होने जा रहा है, इस क्रिकेट लीग को लेकर पालीवाल समाज के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा हैं.
दिनांक 20 अप्रैल 2025 को समाज के वरिष्ठ पत्रकारो और भागवत सेवा समिति के मार्गदर्शक श्री लक्ष्मी नारायण जी व्यास, अध्यक्ष श्री संतोष जी बागोरा एवं श्री करुणानिधि जोशी के नेतृत्व में 16 टीमों के कप्तानों को बुलाकर मैचों के ड्रा निकाले गए. साथ ही भागवत सेवा समिति द्वारा प्रदान की जाने वाली पोशाक टी-शर्ट के कलरों का आवंटन भी किया गया.
प्रात : 9ः00 बजे स्वल्प आहार के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें श्री जयेश व्यास और भास्कर जोशी ने भागवत सेवा समिति द्वारा भागवत प्रीमियर लीग होने वाले आयोजित आयोजन के उद्देश्यों के साथ ही क्रिकेट टूर्नामेंट के नियमों की जानकारी सभी कप्तानों के सामने रखा. संपूर्ण पारदर्शिता के साथ भागवत सेवा समिति के सर्वश्री हेमंत दवे, मनीष दवे, मुकेश जोशी, दिनेश दवे, घनश्याम पुरोहित, प्रवीण पुरोहित, राकेश पुरोहित, ऋतिक जोशी के साथ ही पधारे पत्रकार बंधुओ के साथ मैच के ड्रा निकाले गए. टी-शर्ट के कलर का चयन स्वयं 16 टीमों के कप्तानों ने ड्रा निकाल कर किया किया.
कार्यक्रम के एक सत्र में सभी खिलाड़ियों ने अपने मन में उपजे टूर्नामेंट को लेकर प्रश्नों के जवाब श्री जयेश व्यास और श्री भास्कर जोशी ने दिए. संचालन कर रहे मां अहिल्या की नगरी इंदौर के सुप्रसिद्व सुफी गायक श्री कपिल पुरोहित ने आए हुए युवा कप्तानों से भागवत सेवा समिति द्वारा किए जा रहे, अन्य सेवा कार्यों में भी सहभागिता निभाने के लिए आग्रह किया. अंत में आभार श्री भास्कर जोशी ने माना.

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
निगम के जिम्मेदारों को शर्म नहीं : होर्डिंग गिरने से हादसा, 8 दिनों से जल-अनशन पर बैठे है सामाजिक कार्यकर्ता
कर्नाटक में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो गया : मध्यप्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट कब लागू होगा...?
पालीवाल समाज इंदौर द्वारा आज श्री चारभुजानाथ जी की रेवाड़ी नगर भ्रमण : ठाकुर जी भक्तों को देंगे आशीर्वाद