भारत स्काउट एवं गाइड जिला इंदौर का बेसिक स्काउट मास्टर/गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर संपन्न
Anil Bagora
इंदौर. भारत स्काउट एवं गाइड, मध्य प्रदेश राज्य मुख्यालय के निर्देशानुसार इंदौर जिला संघ द्वारा आयोजित सात दिवसीय बेसिक स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर का सफ़ल समापन हुआ.
जिला सचिव दिलीप मेहता ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर दिनांक 18 से 24 अगस्त 2026 तक शासकीय प्राथमिक कन्या विद्यालय क्र. 45, छावनी हाट मैदान, इंदौर पर आयोजित किया गया था. इस शिविर में इंदौर जिले के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और प्रशिक्षण प्राप्त किया.
कुशल प्रशिक्षकों द्वारा दी गई ट्रेनिंग शिविर को सफ़ल बनाने में मुख्य प्रशिक्षकों की अहम भूमिका रही. स्काउट मास्टर शिविर का सफल संचालन जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) भूपेन्द्र गज्जर द्वारा और गाइड कैप्टन शिविर का संचालन जिला संगठन आयुक्त (गाइड) श्रीमति जागृति पटेल द्वारा किया गया. प्रशिक्षण के दौरान सहयोगी के रूप में जिला संगठन आयुक्त ALT प्रमोद गंगराड़े, ALT राजेन्द्र लश्करी, धीरज खनूजा, नारायण चौहान, राजेश नरगेर, अनिल देशमुख, तेजकुमार सिलावट, मनोरमा सावनेर, इंदिरा पंवार, जिला संयुक्त सचिव वैजयंती गेहलोत और सीमा अलावा ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.
पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं...
शिविर के सफ़ल समापन पर जिला संघ के अध्यक्ष भूपेन्द्र अड़सूरे, जिला उपाध्यक्ष सर्वश्री प्रमोद एल. जाट, मनोहर मेहता, भारती मैडम, कोषाध्यक्ष हेमन्त मुरमकर और जिला कमिश्नर (रोवर) अनिल बागोरा, यश जोशी, राकेश पंडित सहित जिला संघ के सभी पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी नवनियुक्त स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की.

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर के लोकप्रिय युवा समाजसेवी और 'ट्रैफिक मित्र महाअभियान' के संयोजक श्री ऋषभ बागोरा का जन्मदिन आज