📅 Tuesday, 29 September 2026 | 03:26 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,407.78 ▼ -1,487.92 (-2.01%) • निफ्टी 50: 22,683.75 ▼ -456.75 (-1.97%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,200 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,600 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला, 40 से ज्यादा विमान हुए तबाह...!

📅 02 June 2025, 01:32 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला, 40 से ज्यादा विमान हुए तबाह...!
यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला, 40 से ज्यादा विमान हुए तबाह...!

यूक्रेन. यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। यूक्रेनी सेना ने रूस के भीतर मौजूद चार अहम एयरबेस पर जबरदस्त ड्रोन हमला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन अटैक था, जिसमें यूक्रेन ने रूस के ओलेन्या, बेलाया, इवानोवो और डायगिलेवो एयरबेस को निशाना बनाया। इन एयरबेस से रूसी बमवर्षक विमान उड़ान भरते थे और यूक्रेन के शहरों पर हमले करते थे।

यूक्रेन का रूस पर 'पर्ल हार्बर' जैसा हमला? क्या था वो अटैक जिसकी 84 साल बाद फिर हो रही चर्चा

रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से जारी जंग में रविवार को नया मोड़ आया जब ड्रोन हमले में रूस के बॉम्‍बर जेट्स पूरी तरह से तबाह हो गए. यूक्रेन का कहना है कि उसने दुश्‍मन के घर में घुसकर उसके 40 बॉम्‍बर्स को पूरी तरह से खत्‍म कर दिया है. स्‍काई न्‍यूज का कहना है कि रविवार को हुए हमले में यूक्रेन ने रूस को दो अरब डॉलर की चोट पहुंचाई है.  इस हमले के बाद कुछ लोग यूक्रेन की मिलिट्री इंटेलीजेंस की सोशल मीडिया पर वाह-वाही कर रहे हैं. वहीं रूस के एक न्‍यूज चैनल ने इसे पर्ल हार्बर बता डाला है. आखिर क्‍या था पर्ल हार्बर जिसकी याद यूक्रेन ने आज 84 साल के बाद दुनिया को दिला है।

यूक्रेन का दावा है कि इस हमले में रूस के 40 से ज्यादा बमवर्षक विमान नष्ट हो गए हैं। इनमें Tu-95, Tu-22 जैसे भारी बम गिराने वाले विमान और A-50 जैसे खुफिया निगरानी विमान शामिल हैं। यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (एसबीयू) के एक अधिकारी के मुताबिक, उनके ड्रोन रूस के बेहद अंदर तक पहुंचे और बमवर्षकों को गंभीर नुकसान पहुंचाया।

ओलेन्या और बेलाया एयरबेस पर हुए हमलों में आग लगने की भी खबरें हैं, हालांकि रूस की ओर से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यूक्रेन ने कहा कि इन हमलों का मकसद उन विमानों को खत्म करना था जो लगभग हर रात यूक्रेनी शहरों पर बमबारी करते हैं।

Tu-95 जैसे विमान पुराने जरूर हैं, लेकिन ये अब भी लंबी दूरी तक क्रूज मिसाइल ले जाने में सक्षम हैं। वहीं Tu-22 और Tu-160 जैसे विमान हाई-स्पीड हमले कर सकते हैं। A-50 विमान की बात करें तो ये बेहद महंगे और दुर्लभ होते हैं – रूस के पास इनके केवल 10 यूनिट हैं।

यूक्रेन का कहना है कि इन हमलों से रूस की वायु शक्ति को बड़ा झटका लगा है। अगर यह दावा सच साबित होता है, तो यह यूक्रेन की ओर से रूस की सेना पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला माना जाएगा।

फिलहाल रूस की तरफ से इन हमलों को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन यूक्रेन ने साफ किया है कि वह आगे भी इस तरह की जवाबी कार्रवाई करता रहेगा।

! Russia’s Irkutsk region governor confirms 1st DRONE attack in Siberia

Says military unit targeted

Army and civilian responders already mobilized to tackle threat, source of drone launch blocked pic.twitter.com/jMgCajhXbT

— RT (@RT_com) June 1, 2025

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें