Breaking News
39 साल की भाभीजी के पति को लोगों ने किया ट्रोल, तो झल्ला उठीं अभिनेत्री, बोलीं- दो तलाक हुए तो क्या, मैं भी तो... इंदौर के मिल मजदूरों के लिए खुशखबरी : 16 साल का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन मिलेंगे 425 करोड़ रुपए Sam Bahadur movie Star Cast : ‘सैम बहादुर’ के लिए विक्की कौशल ने लिए करोड़ों, फातिमा सना शेख को मिली महज इतनी फीस काल भैरव जयंती विशेष : कब है काल भैरव जयंती?, जानें तिथि, महत्व, कैसे प्रकट हुआ भगवान शिव का ये रौद्र रूप, काल भैरव कथा 2024 राशिफल : बृहस्पति होंगे मार्गी, इन तीन राशियों के लिए जबरदस्त होगा नया साल, चमक उठेगी किस्मत
Friday, 01 December 2023

देश-विदेश

ट्विटर का ब्लू टिक भी बिकेगा, मस्क ने बताया चार्ज ; नए निवेशकों और कंपनी में बड़े पैमाने पर छंटनी की आशंका

02 November 2022 12:58 AM Paliwalwani
ट्विटर,महीने,उन्होंने,स्टीफन,ट्वीट,दुनिया,हालांकि,मीडिया,उन्हें,यूजर्स,रुपये,लिखा,कंपनी,कृष्णन,elon,twitters,blue,tick,also,sold,musk,told,charge

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) ट्विटर में कई बदलाव कर रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया मंच (social media platform) के मालिक के रूप में उन्हें अपने पहले सप्ताह में कई बड़ी बाधाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। कई सवाल भी खड़े होने लगे हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक चर्चा तेजी से चल रही है कि क्या ट्विटर पर ब्लू टिक (blue tick on twitter) के लिए यूजर्स को हर महीने चार्ज देना होगा। अब खुद एलन मस्क ने इस पर कॉमेंट किया है। उन्होंने इशारा किया है कि यूजर्स को कितने रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

दरअसल, स्टीफन किंग नामक ऑथर ने ब्लू टिक को लेकर ट्वीट किया, जिसपर मस्क ने जवाब दिया। स्टीफन ने लिखा, ”ब्लू टिक को बरकरार रखने के लिए हर महीने 20 डॉलर देने होंगे? ****, उन्हें (ट्विटर) मुझे पैसे देने चाहिए। अगर यह सच होता है तो एनरॉन की तरह मैं भी चला जाऊंगा।” स्टीफन के इस ट्वीट पर एलन मस्क ने रिप्लाई किया। उन्होंने लिखा, ”हमें भी अपने बिल भरने होते हैं। ट्विटर सिर्फ एडवर्टाइजर्स के भरोसे नहीं चल सकता है। आठ डॉलर की राशि ठीक है?” आठ डॉलर का जिक्र करके मस्क ने संकेत दे दिया है कि ब्लू टिक के लिए यूजर को हर महीने आठ डॉलर यानी करीब साढ़े छह सौ रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।

इस बीच ट्विटर के नए निवेशकों और कंपनी में बड़े पैमाने पर छंटनी की आशंका को लेकर भी चिंता जताई जा रही हैं। मस्क ने भारतीय मूल के प्रौद्योगिकी कार्यकारी श्रीराम कृष्णन को अपनी टीम में शामिल किया है। कृष्णन ने ट्वीट कर बताया कि वह अस्थायी रूप से कुछ अन्य लोगों के साथ ट्विटर के लिए मस्क की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ”मैं मानता हूं कि यह एक बेहद महत्वपूर्ण कंपनी है और इसका दुनिया पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है और इसे अंजाम देने वाले व्यक्ति एलन हैं।’

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News