📅 Thursday, 08 October 2026 | 04:51 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,410 • 🥈 चांदी (1kg): ₹222,900 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

ट्रंप ने अब ईरान को एक रात में ही खत्म करने की धमकी दी : पावर प्लांट डे और ब्रिज डे होगा

📅 07 April 2026, 11:04 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ट्रंप ने अब ईरान को एक रात में ही खत्म करने की धमकी दी : पावर प्लांट डे और ब्रिज डे होगा
ट्रंप ने अब ईरान को एक रात में ही खत्म करने की धमकी दी : पावर प्लांट डे और ब्रिज डे होगा

अमेरिका. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला गया तो ईरान को एक रात में ही समाप्त किया जा सकता है। सोमवार को व्हाइट हाउस प्रेस ब्रीफिंग में ट्रंप ने कहा कि पूरा देश एक रात में खत्म हो सकता है और वह रात कल यानी मंगलवार हो सकती है। यह बयान होर्मुज को फिर से खोलने को लेकर बढ़ते तनाव के बीच आया है। ट्रंप ने ईरान को शाम 8 बजे तक का समय दिया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि मंगलवार पावर प्लांट डे और ब्रिज डे होगा, जिसमें ईरान की ऊर्जा और नागरिक बुनियादी ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर दिया जाएगा। ट्रंप की यह धमकी पिछले कुछ दिनों की घटनाओं का हिस्सा है। मार्च के अंत में उन्होंने ईरान को 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया था कि वह या तो समझौता करे या होर्मुज खोल दे, वरना अमेरिका उसके ऊर्जा संयंत्रों पर हमला करेगा।

बाद में उन्होंने ईरानी सरकार की अपील पर इस अवधि को 10 दिन और बढ़ा दिया था, जो सोमवार को समाप्त हो रही थी।शनिवार को डोनाल्ड ट्रंप ने 48 घंटे का समय देते हुए कहा था कि अगर समझौता नहीं हुआ तो नर्क बरसाया जाएगा। उन्होंने अपने पोस्ट में गाली-गलौज का इस्तेमाल करते हुए ईरान को पागल बता डाला।

उन्होंने चेतावनी दी कि स्ट्रेट को खोलो वरना नर्क में रहोगे। ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस ब्रीफिंग में अमेरिकी युद्ध सचिव पीट हेगसेथ, संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष डेन केन और सीआईए निदेशक जॉन रैटक्लिफ भी मौजूद थे। इससे पहले ट्रंप ने पांच दिन की देरी का ऐलान किया था, लेकिन अब स्थिति और गंभीर हो गई है।

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के तेल निर्यात का अहम मार्ग है, जिसके बंद होने से वैश्विक तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। ईरान पर दबाव बढ़ाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा कि अगर स्ट्रेट नहीं खुला तो ईरान की सारी ऊर्जा सुविधाएं और पुल नष्ट कर दिए जाएंगे।

उन्होंने दावा किया कि बातचीत अच्छी चल रही है, लेकिन मीडिया गलत खबरें फैला रहा है। यह घटनाक्रम अमेरिका-ईरान संबंधों में नई ऊंचाई पर तनाव को दर्शाता है। ट्रंप की आक्रामक रणनीति ईरान को मजबूर करने के लिए है, ताकि क्षेत्र में स्थिरता बहाल हो और तेल आपूर्ति सुचारू रहे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें