भारत पर ट्रंप ने टैरिफ बम फोड़ा : जेनेरिक दवा पर 200% Tariff लगाने का ऐलान
‘दुनिया की फार्मेसी’ कहे जाने वाले भारत पर भयंकर प्रभाव पड़ेगा
अमेरिका.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ बम फोड़ा है। दरअसल डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी जेनेरिक दवाओं पर आक्रामक टैरिफ नीति का ऐलान किया है। इस योजना के तहत शुरुआती दो वर्षों तक कोई टैरिफ नहीं लगाया जाएगा। इसके बाद जेनेरिक दवा पर 100 फीसदी और फिर 200% टैरिफ लगाया जाएगा।
ट्रंप के इस फैसले से ‘दुनिया की फार्मेसी’ कहे जाने वाले भारत पर भयंकर प्रभाव पड़ेगा। भारत बड़े पैमाने पर अमेरिका को जेनेरिक दवा एक्सपोर्ट करता है। ट्रंप के इस ऐलान के बाद भारत को भयंकर नुकसान हो सकता है।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि टैरिफ का यह प्लान कई चरणों में लागू होगा और इसकी शुरुआत 1 अगस्त से होगी। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा-1 अगस्त 2026 से अमेरिका में आने वाली सभी जेनेरिक दवाओं पर 2 साल तक टैरिफ जीरो रहेगा। इसके बाद एक साल के लिए टैरिफ बढ़ाकर 100% और फिर उसके बाद 200% कर दिया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा, “ऐसा जेनेरिक दवाइयों के प्रोडक्शन को वापस अमेरिका में लाने के लिए किया जा रहा है। जो कंपनियां तय समय-सीमा के अंदर प्लांट और इक्विपमेंट नहीं बनाएंगी, उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मुझसे बहुत बड़ी भूल हुई…” ईरान युद्ध में अमेरिकी सैनिकों की मौत पर लुटनिक का यह विवादित और भ्रामक बयान
प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी का साहसिक निर्णय से त्रिशूली घाटी के एक स्कूल में 1,643 मौजूद बच्चों की जान बचाई