📅 Thursday, 26 November 2026 | 03:20 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 84,314.87 ▲ +1,878.87 (+2.28%) • निफ्टी 50: 25,897.40 ▲ +547.70 (+2.16%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹123,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹151,700 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

दुल्हन को जबरन लड़कों ने टेप से खंबे में बांध दिया, वह मदद के चिल्लाती रही और वे…, Video देख फूटा लोगों का गुस्सा

📅 07 October 2024, 11:25 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दुल्हन को जबरन लड़कों ने टेप से खंबे में बांध दिया, वह मदद के चिल्लाती रही और वे…, Video देख फूटा लोगों का गुस्सा
दुल्हन को जबरन लड़कों ने टेप से खंबे में बांध दिया, वह मदद के चिल्लाती रही और वे…, Video देख फूटा लोगों का गुस्सा

चीन के सोशल मीडिया पर एक वाडियो कापी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन को कुछ लड़के जबरन खंबे से बांध रहे हैं। लड़कों को ग्रुप दुल्हन को टेप से एक खंबे में बांध रहे हैं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (एससीएमपी) के अनुसार, वीबो पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़कों का एक ग्रुप दुल्हन को खंबे में टेप से बांध रहा है। शादी की ड्रेस पहनी हुई दुल्हन चिल्लाती है और मदद के लिए गुहार लगाती है लेकिन कोई भी उसे बचाने नहीं आता है।

रिपोर्ट के अनुसार, कथित तौर पर वे लड़के दूल्हे के बचपन के दोस्त थे। रिपोर्ट के अनुसार, वे सिर्फ गेम खेल रहे थे। जिसके लिए नए जोड़े कथित तौर पर सहमत थे हालांकि जब दुल्हन को दोस्तों ने बांधना शुरू किया तो वह चिल्लाने लगी।

दूल्हे के एक दोस्त यांग ने बताया कि शादियों में ऐसा करना हमारा रिवाज है। हम सभी दोस्त हैं। किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। इस रस्म में दूल्हा भी था और दुल्हन को कोई नुकसान नहीं हुआ था। चाइना में इस रिवाज के जरिए नए जोड़ों को कम्फर्ट महसूस कराया जाता है मगर वीडियो में देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा है। ऊपर से दुल्हन परेशान नजर आ रही है।

मजाक बनाने का एक जरिया

पारंपरिक चीनी शादियों के समय दूल्हा-दुल्हन खुशनुमा माहौल बनाने के लिए “हुन नाओ” रिवाज सेलिब्रेट किया जाता है। सदियों ने ऐसा माना जाता है कि इस शुभ दिन सने से बुराई खत्म हो जाती है। हालांकि अब इस समय में यह परंपरा लोगों के लिए घटिया मजाक करने का एक जरिया बन गया है।

इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एक शख्स ने लिखा कि किसी को दुख पहुंचाकर खुश होना कहां का रिवाज है। दूसरे ने लिखा कि अगर दुल्हन को कुछ हो गया तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?”

एक अन्य ने लिखा कि, “ये रिवाज दूसरों को चोट पहुंचाने का बहाना नहीं हैं।” सोशल मीडिया पर लोगों ने इस रिवाज को लेकर नाराजगी जाहिर की है। दुल्हन मदद मांग रही है लेकिन कोई उसकी हेल्प नहीं कर रहा है। कोई उसे बचाने नहीं आता है। हालांकि शादी में शामिल होने वाले दोस्तों का कहना है कि शादी में इस तरह का हंगमा करना नॉमर्ल है। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल