📅 Monday, 07 September 2026 | 01:48 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 🌧️ इंदौर: 23°C (बारिश)
देश-विदेश

रूसी सेना ने मारियूपोल पर किया कब्जा : पुतिन का दावा

📅 21 April 2022, 06:26 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
रूसी सेना ने मारियूपोल पर किया कब्जा : पुतिन का दावा
रूसी सेना ने मारियूपोल पर किया कब्जा : पुतिन का दावा

रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 57वां दिन है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन बार-बार जहां यूक्रेनी सेना को हथियार डालने के लिए चेतावनी दे रहे हैं वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की किसी भी तरह से झुकने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। इस बीच रूसी सेना मारियूपोल पर पूरी तरह से हावी हो गई है। बताया जा रहा है कि किसी भी वक्त या अगले 24 घंटे में मारियूपोल पर कब्जा कर लेगी।

मारियूपोल के मेयर के सहयोगी पेट्रो आंद्रुशेंको ने कहा है कि रूसी सैनिक मैनहुश में अपने अपराधों को छिपाने के लिए लोगों की हत्या करके उनके शव दफना रहे हैं। यह इलाका शहर से 20 किलोमीटर पश्चिम की ओर है।

जेलेंस्की ने यूरोपीय संघ (ईयू) की सराहना की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बुधवार को यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल से मुलाकात की। रूस के साथ संघर्ष के बीच यूक्रेन को समर्थन देने के लिए यूरोपीय संघ (ईयू) की सराहना की। 

एस्टोनिया ने यूक्रेन में रूस की कार्रवाई को नरसंहार कहा

एस्टोनिया ऐसा पहला देश बन गया है जिसने यूक्रेन में रूस की कार्रवाई को नररसंहार के तौर पर आधिकारिक मान्यता दी है। यहां की संसद ने एक प्रस्ताव को अनुमति दे दी है जिसमें यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रामकता और युद्ध अपराधों को नरसंहार कहा गया है और अन्य देशों से भी ऐसा ही कदम उठाने की अपील की गई है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें