📅 Friday, 27 November 2026 | 05:25 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,339.26 ▼ -599.04 (-0.71%) • निफ्टी 50: 25,607.20 ▼ -212.00 (-0.82%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹127,560 • 🥈 चांदी (1kg): ₹162,000 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

लंदन में राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, सिखों-मुस्लिमों को दूसरे दर्जे का समझते हैं - देश तोड़ रहे : राहुल

📅 03 March 2023, 02:56 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
लंदन में राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, सिखों-मुस्लिमों को दूसरे दर्जे का समझते हैं - देश तोड़ रहे : राहुल
लंदन में राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, सिखों-मुस्लिमों को दूसरे दर्जे का समझते हैं - देश तोड़ रहे : राहुल

लंदन. राहुल गांधी ने कैंब्रिज में पीएम मोदी पर सीधा निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी सिखों और मुसलमानों को भारत का नहीं मानते हैं. मोदी देश को तोड़ रहे हैं. कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भारत को बर्बाद करने का आरोप लगाया. बोले - मेरे विचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के ढांचे को तहस-नहस कर रहे हैं. मैं उनकी दो तीन अच्छी नीतियों से प्रभावित नहीं हो सकता, अगर वे मेरे देश को बांट रहे हैं और मैं सोचता हूं कि वो वही कर रहे हैं.

सिखों, मुस्लिमों को दूसरे दर्जे का नागरिक समझते हैं मोदी : राहुल

राहुल ने आगे कहा कि वो (मोदी) भारत पर एक ऐसा विचार थोप रहे हैं जिसे भारत कभी स्वीकार नहीं कर सकता. भारत राज्यों का एक संघ है. अगर एक यूनियन पर आप कोई विचार थोपने की कोशिश करेंगे तो उसका रिएक्शन होगा. राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर अल्पसंख्यकों को दूसरे दर्जे का नागरिक समझने का आरोप लगाते हुए कहा, यहां मेरे सामने एक सिख बैठे हैं. वो भारत से आते हैं. भारत में मुसलमान हैं. भारत में ईसाई हैं. वे सभी भारतीय हैं. नरेंद्र मोदी ऐसा नहीं मानते. नरेंद्र मोदी उन्हें दूसरे दर्जे का नागरिक मानते हैं. मैं उनसे सहमत नहीं हूं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल