📅 Monday, 05 October 2026 | 06:19 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.60 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.45 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,000 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,400 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

हैरी पॉटर के हैगरिड का निधन, यादों में डूबे फैंस, हमेशा दिलों में जिंदा रहेंगे हैगरिड

📅 15 October 2022, 02:28 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
हैरी पॉटर के हैगरिड का निधन, यादों में डूबे फैंस, हमेशा दिलों में जिंदा रहेंगे हैगरिड
हैरी पॉटर के हैगरिड का निधन, यादों में डूबे फैंस, हमेशा दिलों में जिंदा रहेंगे हैगरिड

सुपरहिट फ्रैंचाइजी 'हैरी पॉटर' में 'हैगरिड' का किरदार निभाने वाले हॉलीवुड एक्टर रॉबी कोल्ट्रेन (Robbie Coltrane) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. मीडिया रिपॉर्ट्स के अनुसार, रॉबी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते उनका निधन हो गया. वह 72 साल के थे. रॉबी की एजेंट बेलिंडा राइट ने उनके निधन का पुष्टि की है. दिग्गज एक्टर ने स्कॉटलैंड के लारबर्ट के ही एक हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली.

  • शोक में डूबे लोग

  • रॉबी ने अपनी जबरदस्त अदाकारी के दम पर दुनियाभर के दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाई है. उनके निधन की खबर से अब पूरी दुनियाभर के फैंस शोक में डूब गए हैं. उनके चाहने वाले यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि एक्टर अब हमारे बीच नहीं रहे. आम लोगों से लेकर मशहूर हस्तियों से लेकर रॉबी को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया है.

  • हमेशा दिलों में जिंदा रहेंगे हैगरिड

  • रॉबी को खास पहचान 'हैरी पॉटर' फिल्मों ने दिलाई. इस फिल्म में उन्हें हैगरिड के रोल में देखा गया था, हॉगर्ट स्कूल में गेटकीपर थे. रॉबी को आखिरी बार 'हैरी पॉटर' फ्रैंचाइजी की 20वीं सालगिराह के मौके पर बनाए गए शो 'रिटर्न टू हॉगवर्ड' (Harry Potter 20th Anniversary: Return To Hogwarts) में देखा गया था.

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें