📅 Tuesday, 29 September 2026 | 02:33 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,418.87 ▼ -1,476.83 (-2.00%) • निफ्टी 50: 22,668.30 ▼ -472.20 (-2.04%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,260 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,800 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

Cigarette Price Hike : अब और महंगा हुआ सिगरेट पीना, ITC सहित कई कंपनियों ने बढ़ाए दाम

📅 17 May 2023, 11:15 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Cigarette Price Hike : अब और महंगा हुआ सिगरेट पीना, ITC सहित कई कंपनियों ने बढ़ाए दाम
Cigarette Price Hike : अब और महंगा हुआ सिगरेट पीना, ITC सहित कई कंपनियों ने बढ़ाए दाम

Cigarette Price: देश में सिगरेट पीने के दिवानों के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। न्यूज एजेंसी Cogencis की रिपोर्ट के अनुसार, कई सिगरेट कंपनियों ने सिगरेट का दाम बढ़ाने का फैसला किया है। बता दें कि ITC और Godfrey Philips ने सिगरेट के दाम में 3 से 5 फीसदी तक इजाफा कर दिया है। यानी आने वाले कुछ दिनों में आपको बढ़े हुए दामों पर सिगरेट मिलेंगे।

वित्त मंत्री ने किया था टैक्स बढ़ाने का ऐलान 

गौरतलब है कि बजट 2023-24 पेश करने के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कैलेमिटी कंटीन्जेंट ड्यूटी यानी NCCD में 16% की बढ़ोतरी का एलान किया था। बता दें कि यह टैक्स पान-मसाला और बीड़ी-सिगरेट पर लगाया जाता है। इससे पहले साल 2020 में NCCD में बढ़ोतरी की गई थी, जिससे सिगरेट सहित पान मसालों की कीमतें बढ़ गई थी। अब एक बार फिर सिगरेट की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

सिगरेट का कारोबार करने वाली सबसे बड़ी और पुरानी कंपनी ITC ने सिगरेट के दाम में 3 फीसदी का इजाफा किया है। देश की टॉप कंपनियों में से एक ITC भारत के कई सिगरेट ब्रांड का कारोबार कर करती है जिसमें Insignia, India Kings, Classic, Gold Flake, American Club, Wills Navy Cut, Players, Scissors, Capstan, Berkeley, Bristol, Flake, Silk Cut, Duke & Royal शामिल है।

वहीं दूसरी ओर Godfrey Philips ने भी अपने सिगरेट की कीमतों में इजाफा कर दिया है। बताते चलें कि भारत में Godfrey Philips कई सिगरेट ब्रांडों का कारोबार करती है जिसमें Four Square, Cavanders, Red & White, Stellar, North Pole, Marlboro और Tipper शामिल है। इसके अलावा यह कंपनी Pan Vilas जैसे तंबाकू प्रोडक्ट्स का भी कारोबार करती है।

 

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें