📅 Sunday, 04 October 2026 | 09:05 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

पैगंबर विवाद के बीच कुवैत ने भारत से मांगा गाय का गोबर, करीब 200 मिट्रिक टन गोबर भेजा गया

📅 15 June 2022, 10:46 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पैगंबर विवाद के बीच कुवैत ने भारत से मांगा गाय का गोबर, करीब 200 मिट्रिक टन गोबर भेजा गया
पैगंबर विवाद के बीच कुवैत ने भारत से मांगा गाय का गोबर, करीब 200 मिट्रिक टन गोबर भेजा गया

गाय के पालकों और गौशाला चलाने वालों के लिए अच्छी खबर है कि उनके लिए कारोबार का एक नया बड़ा रास्ता खुल गया है। अब वे गाय के गोबर का निर्यात या एक्सपोर्ट कर अच्छी कमाई कर सकते हैं। खाड़ी देश कुवैत ने पैगंबर मोहम्मद विवाद के बीच पहली बार अब गेहूं के बाद भारत को गाय के गोबर  का बड़ा ऑर्डर दिया है।

कुवैत में वैज्ञानिकों ने खजूर की खेती में गाय के गोबर का इस्तेमाल किया और पाया कि इससे उपज बढ़ जाती है। इसके बाद कुवैत ने भारत से गाय का गोबर मंगाने का फैसला किया। भारत को अब तक गोबर के लिए मिले सबसे बड़े विदेशी ऑर्डर की खेप राजस्थान  और उत्तर प्रदेश से भेजी जा रही है।

पूर्व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री एवं सांसद राधा मोहन सिंह मंगलवार को कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA) के कृषि विज्ञान केंद्र में एक कार्यक्रम के दौरान दावा किया कि कुवैत के कृषि वैज्ञानिकों ने खजूर की खेती में गाय के गोबर को काफी फायदेमंद पाया है। इसके बाद कुवैत ने भारत से गाय का गोबर मंगाने का फैसला किया है। इससे पहले कुवैत ने ग्लोबल फूड क्राइसिस के बीच भारत से गेहूं भेजने का आग्रह किया था।

गोबर निर्यात से होगी कमाई

राधा मोहन सिंह ने कहा कि कुवैत से मिले ऑर्डर के बाद गाय के गोबर के निर्यात की संभावनाएं बढ़ गई हैं। भारत गोबर का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। अब सरकार भी गोबर के निर्यात पर फोकस करने की रणनीति तैयार कर रही है। अभी मिले ऑर्डर के लिए राजस्थान और उत्तर प्रदेश से गोबर गोबर भेजा जा रहा है। आने वाले समय में गोबर के निर्यात में सभी राज्यों को शामिल करने की योजना है।

पहली बार मिला ऐसा निर्यात ऑर्डर

राधा मोहन सिंह ने बताया कि कुवैत को गाय के गोबर की पहली खेप 15 जून को भेजी जा रही है। इसे राजस्थान के कनकपुरा रेलवे स्टेशन से मुंबई भेजा जा रहा है। वहां से गोबर को जहाज के जरिए कुवैत ले जाया जाएगा। इस खेप को कस्टम विभाग की निगरानी में जयपुर के टोंक रोड स्थित श्री पिंजरापोल गोशाला में सनराइज ऑर्गेनिक पार्क में पैक किया गया है। इस पहली खेप में कुवैत को 192 मीट्रिक टन गोबर की आपूर्ति की जा रही है। पहली बार भारत को किसी देश से गोबर के लिए इतना बड़ा ऑर्डर मिला है।

गाय के गोबर से खजूर उत्पादन बढ़ा

कुवैत में कृषि वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च में पाया कि गाय के गोबर को पाउडर के रूप में प्रयोग करने से खजूर की फसल बढ़ रही है। इसके इस्तेमाल से फल के आकार और उत्पादन की मात्रा दोनों में अच्छी बढ़ोतरी हुई। इसके बाद कुवैत की कंपनी लैमोर ने गाय के गोबर का एक बड़ा ऑर्डर भारत को दिया।

आपको बता दें कि भारत में करीब 30 करोड़ मवेशी हैं। इनसे हर रोज करीब 30 लाख टन गोबर का उत्पादन होता है। भारत में गोबर का मुख्य इस्तेमाल उपला बनाकर ईंधन के रूप में किया जाता है। कई देशों में गोबर से बिजली व गोबर गैस का उत्पादन भी किया जाता है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें