देश-विदेश

अमेरिका के पहले राष्‍ट्रपति : 16 की उम्र में शादीशुदा से इश्‍क, विधवा से शादी और नौकरानी से रिश्‍ते…कुछ ऐसी है US प्रेजिडेंट की कहानी

Paliwalwani
अमेरिका के पहले राष्‍ट्रपति : 16 की उम्र में शादीशुदा से इश्‍क, विधवा से शादी और नौकरानी से रिश्‍ते…कुछ ऐसी है US प्रेजिडेंट की कहानी
अमेरिका के पहले राष्‍ट्रपति : 16 की उम्र में शादीशुदा से इश्‍क, विधवा से शादी और नौकरानी से रिश्‍ते…कुछ ऐसी है US प्रेजिडेंट की कहानी

”मेरे जेहन से वो सुनहरे पल कोई नहीं हटा सकता है, जिन्‍हें मैंने तुम्‍हारे साथ जिया। वो मेरी जिंदगी के खुशनुमा पल थे, मेरी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल।” ये लाइनें एक लव लेटर का हिस्‍सा हैं, जो कि सारा केरी फेयरफैक्‍स के लिए लिखा गया था। सारा का निकनेम सैली था। सैली उस वक्‍त 18 साल की थी, जब उसकी शादी हुई और शादी के कुछ समय बाद ही सैली को 16 साल के लड़के से प्‍यार हो गया। ऊपर जो लाइनें आपने पढ़ी हैं, वो इसी 16 साल के लड़के ने सैली को लिखी थीं। ये लेटर दस्‍तावेज के तौर पर अमेरिका में आज भी मौजूद है, क्‍योंकि 16 साल वो लड़का जो 18 साल की शादीशुदा लड़की सैली के प्‍यार में पड़ गया था उसका नाम है- जॉर्ज वॉशिंगटन, जो आगे चलकर अमेरिका का पहला राष्‍ट्रपति बना, जिनकी तस्‍वीर आज भी उस डॉलर पर छपती है, जिसे कमाने के लिए पूरी दुनिया चकरघिन्‍नी बनी हुई है।

चलिए अब कहानी को थोड़ा विस्‍तार देते हैं। 22 फरवरी 1732, यही वो साल था जब वर्जिनिया में जॉर्ज वॉशिंगटन का जन्‍म हुआ। इनसे दो साल पहले यानी 1730 में सारा केरी फेयरफैक्‍स यानी सैली का जन्‍म हुआ था। ये भी वर्जिनिया में ही पैदा हुई थीं। सैली का ब्‍याह वर्जिनिया के ही एक जमींदार के साथ हुआ। सैली के पति की बहन की शादी जॉर्ज के भाई के साथ हुई थी। इस नाते दोनों के बीच रिश्‍तेदारी भी थी। जॉर्ज वॉशिंगटन जब सैली से पहली बार मिले तब उनकी शादी हो चुकी थी। दोनों के बीच मिलना-जुलना होने लगा। कहानी धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगी। 1758 में जॉर्ज बीमार हो गए। उस वक्‍त सैली के पति विदेश गए हुए थे। इस दौरान सैली ने जॉर्ज की देखाभाल की।

द अटलांटिक में छपे लेख के मुताबिक, इसी दौरान जॉर्ज और सैली के बीच संबंध बने। बीमारी से ठीक होने के बाद जॉर्ज वॉशिंगटन की एक विधवा महिला से मुलाकात हो गई। उसका नाम था- मारथा डेंडड्रिज कस्टिस। मारथा 26 साल की थीं, जब उनके पति का देहांत हो गया। मारथा के पति ने चूंकि कोई वसीयत नहीं छोड़ी थी इसलिए उनकी सारी संपत्ति मारथा के पास आ गई थी। मारथा और जॉर्ज वॉशिंगटन के बीच कई मुलाकातें हुईं और 1758 में वॉशिंगटन ने मिलिट्री कमीशन से इस्‍तीफा देने के बाद 1759 में मारथा से शादी कर ली। शादी के बाद जॉर्ज वॉशिंगटन ने मारथा को सैली और उनके पति से मिलवाया और दोनों कपल्‍स के बीच बरसों तक दोस्‍ती बनी रही।

अमेरिका के पहले राष्‍ट्रपति की कहानी में अब तक आपने इन दोनों महिलाओं के बारे में जाना। अब आगे बढ़ते हैं। 1780 फिलाडेल्‍फिया, यहां एनिस स्‍टॉकटन और एलिजाबेथ पॉवेल से वॉशिंगटन की मुलाकात हुई। इन साथ भी उनके संबंध रहे। इनमें से स्‍टॉकटन के बारे में थोड़ी जानकारी है। अटलांटिक टाइम्‍स के मुताबिक, स्‍टॉकटन एक विधवा थीं और उन्‍होंने रेवॉल्‍यूशनरी वॉर ऑफिसर्स के लिए डिनर आयोजित किया था। जॉर्ज वॉशिंगटन ने स्‍टॉकटन को कई लेटर भी लिखे थे। एलिजाबेथ को जॉर्ज के साथ स्‍टॉकटन ने ही मिलवाया था। बाद में एलिजाबेथ वॉशिंगटन के काफी करीब आ गई थीं।

बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉर्ज वॉशिंगटन के अपनी नौकरानी के साथ भी संबंध थे, जो कि उनके परिवार के साथ ही रहा करती थी। अमेरिकी राजनीति में कई बार ऐसे दावे किए जाते हैं कि वो नौकरानी वॉशिंगटन के बच्‍चे की मां भी बनी। जॉर्ज वॉशिंगटन की रंगीन-मिजाजी के ये किस्‍से यूं तो बहुत पुराने हैं, लेकिन 28 दिसंबर 2018 को ये ट्विटर ट्रेंड कर गए थे। ऐसा इसलिए हुआ, क्‍योंकि उस वक्‍त के अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने वॉशिंगटन की रंगीन-मिजाजी को ढाल के तौर पर इस्‍तेमाल किया था।

ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट नॉमिनी ब्रेट केवनॉ पर लगे यौनशोषण के आरोपों को डिफेंड करते हुए ट्रंप ने कहा, ”जॉर्ज वॉशिंगटन…. उनका भी बैड पास्‍ट था। कौन जाने, क्‍या आप जानते हैं? क्‍या उनके कई रिश्‍ते नहीं थे। सच तो ये है कि हम जानते है कि वॉशिंगटन का महिलाओं के साथ जो पास्‍ट रहा। उनका शादीशुदा महिलाओं के साथ रिलेशन रहा।”

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News