100 लोगों की डूबने से मौत : उत्तरी नाइजीरिया की नदी में पलटी नाव
📅 14 June 2023, 12:44 AM
•
✍️ Paliwalwani
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
उत्तरी नाइजीरिया :
उत्तरी नाइजीरिया में बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। एक नाव के पलट जाने से कम से कम 100 लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नाव हादसे में जीवित बचे लोगों की तलाश की जा रही है। क्वारा राज्य के पुलिस प्रवक्ता ओकासनमी अजयायी ने बताया कि नाव नाइजर राज्य के नजदीक नाइजर नदी में सोमवार सुबह पलट गई.
घटना के बारे में अभी बहुत अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। नाव में कुल कितने लोग सवार थे, इस बारे में भी पुलिस कुछ नहीं बता पा रही है। राहत और बचाव दल नदी में डूबे लोगों की तलाश में जुटे हैं। वहीं मृतकों के शव निकाले जाने के बाद उनके परिवारों में मातम मच गया है। आशंका है कि नाव अधिक संख्या में सवारों की वजह से डूबी होगी। पुलिस मामले की पड़ताल करने में जुट गई है। पूछताछ के बाद ही नाव पलटने के कारण का पता लगाया जा सकेगा।(PTI)
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →