📅 Thursday, 08 October 2026 | 08:21 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,920 • 🥈 चांदी (1kg): ₹225,000 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
स्वास्थ्य

Yellow Teeth : दांतों पर जमे पीले टार्टर को रातभर में साफ कर सकती हैं इन 3 पौधों की पत्तियां, सांसों की दुर्गंध से भी मिलेगा छुटकारा

📅 10 August 2023, 01:30 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Yellow Teeth : दांतों पर जमे पीले टार्टर को रातभर में साफ कर सकती हैं इन 3 पौधों की पत्तियां, सांसों की दुर्गंध से भी मिलेगा छुटकारा
Yellow Teeth : दांतों पर जमे पीले टार्टर को रातभर में साफ कर सकती हैं इन 3 पौधों की पत्तियां, सांसों की दुर्गंध से भी मिलेगा छुटकारा

स्माइल किसी की भी खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम करती है लेकिन जरा सोचिए, अगर हंसते हुए पीले दांत नजर आ जाएं तो? जाहिर है ऐसे में ये शर्मिंदगी का कारण बन सकती है। दांतों में जमा पीला टार्टर ना केवल आपकी सुंदरता को कम करता है, बल्कि ये दांत और मसूड़ों से जुड़ी कई समस्याओं का जोखिम भी पैदा कर देता है। इसके अलावा कई बार ये कॉन्फिडेंस में कमी की वजह भी बन जाता है। इसी कड़ी में इस लेख में हम आपको आयुर्वेद का एक ऐसा कमाल का नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप दांतों पर जमी जिद्दी पीली गंदगी को तो साफ कर ही पाएंगे, साथ ही ये मुंह की बदबू को दूर कर सांसों में ताजगी भरने का काम भी करेगा।

क्या है ये नुस्खा?

आयुर्वेद के मुताबिक, हमारे आसपास कई ऐसी जड़ी बूटियां मौजूद हैं, जिनकी मदद से हम कई स्वास्थ संबंधी समस्याओं से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही इन जड़ी बूटियों की मदद से दातों को भी चमकदार बनाया जा सकता है।

बबूल

आयुर्वेद में बबूल को दांतों को साफ कर उन्हें मजबूत बनाने के लिए बेहद प्रभावी जड़ी बूटी माना जाता है। इसमें पाया जाने वाला टैनिन दांतों से पीले प्लाक को छुटाकर उन्हें मजबूत और चमकदार बनाने का काम करता है। इसके लिए बबूल की कुछ फली और पत्तियों को एक साथ जला लें। इसके बाद तैयार राख को ब्रश या उंगलियों की मदद से दातों पर अच्छे से रगड़ें। रोज रात को इस तरह ब्रश कर सोने से ये कमाल का असर दिखा सकती हैं।

तुलसी

तुलसी लगभग हर भारतीय के घर में पाया जाने वाला पौधा है। इसकी पत्तियों की मदद से भी आप दांतों को मौतियों जैसा चमकदार बना सकते हैं। इसके लिए कुछ तुलसी के पत्तों को तोड़कर धूप में सुखा लें। इसके बाद इन पत्तों से एक पाउडर तैयार करें और इसे दांतों पर ब्रश या उंगलियों की मदद से लगाएं। ये पायरिया से राहत दिलाने में भी असरदार साबित होगा।

नीम

नीम की टहनी का इस्तेमाल आज भी कई लोग दातुन करने के लिए करते हैं। हालांकि, आप चाहें तो इसकी पत्तियों से भी दांतों को मजबूत और सफेद बना सकते हैं। इसके लिए नीम के पत्तों का पाउडर तैयार करें और उसमें कुछ बूंदे नारियल के तेल की भी मिला लें। इस पेस्ट को दांतों पर लगाने से ये कमाल का असर दिखा सकता है। नीम के साथ-साथ नारियल के तेल में मौजूद लॉरिक एसिड दांतों में प्लाक पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर इन्हें सफेद बनाने में मदद करता है।

इन सब से अलग ध्यान रखें कि आपके शरीर में कभी भी केल्शियम की कमी ना हो। दांतों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है। इसके साथ ही अपने खानपान में विटामिन डी युक्त चीजों को शामिल करना भी ना भूलें।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें