📅 Monday, 07 September 2026 | 11:44 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,132.81 ▼ -382.62 (-0.50%) निफ्टी 50: 23,779.15 ▼ -118.55 (-0.50%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,460 🥈 चांदी (1kg): ₹221,400 ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
स्वास्थ्य

मोटापे से छुटकारा पाने के लिए सुबह काले चने खाएं?, फैट से फिट होने के लिए महीनेभर अपना लें ये तरीका, दिखेंगे चमत्कारी फायदे

📅 11 September 2024, 11:13 AM ✍️ Pushplata ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मोटापे से छुटकारा पाने के लिए सुबह काले चने खाएं?, फैट से फिट होने के लिए महीनेभर अपना लें ये तरीका, दिखेंगे चमत्कारी फायदे
मोटापे से छुटकारा पाने के लिए सुबह काले चने खाएं?, फैट से फिट होने के लिए महीनेभर अपना लें ये तरीका, दिखेंगे चमत्कारी फायदे

मोटापा एक ऐसी समस्या है जो आजकल के समय में बहुत से लोगों को परेशान कर रही है। मोटापे के कारण कई बीमारियां हो सकती हैं, जैसे मधुमेह यानी हृदय रोग, हाई फैटी लिवर, आदि। ऐसे में मोटापे से छुटकारा पाना बहुत जरूरी हो जाता है।

इसके लिए एक्सपर्ट्स हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने और हेल्दी डाइट लेने की सलाह देते हैं। नियमित एक्सरसाइज, 8-9 घंटे की भरपूर नींद लेने और डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करने से मोटापे से जल्द छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है। इन्हीं खास चीजों में से एक हैं, काले चने।

वेट लॉस में कैसे मदद करते हैं काले चने?

कई हेल्थ रिपोर्ट्स बताती हैं कि काले चने मोटापे से छुटकारा पाने में मदद कर सकते हैं। दरअसल, काले चनों में फाइबर औरकी मात्रा अधिक होती है, जो जिद्दी चर्बी से छुटकारा दिलाने में योगदान कर सकते हैं।

एक ओर फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे भूख कम लगती है और आप ओवरईटिंग नहीं करते हैं। इसके अलावा फाइबर पाचन में सुधार करता है और मल को नरम बनाता है, जिससे पाचन संबंधी समस्याओं से बचाव होता है और आपका वजन संतुलित बना रहता है। दूसरी ओर, प्रोटीन फूड क्रेविंग को कम कर मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में असर दिखाता है, इससे भी आपका वजन अधिक बढ़ता नहीं है।

वजन कम करने के लिए सुबह कैसे खाएं काले चने?

  • इसके लिए मुट्ठीभर काले चने लेकर इन्हें रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
  • सुबह तक चने हल्के फूल जाएंगे, इन्हें पानी में उबाल लें।
  • अब, इन उबले हुए चनों को आप सादा खा सकते हैं या इसमें थोड़ी मात्रा में नींबू का रस और काला नमक मिलाकर इनका सेवन कर सकते हैं।
  • इस तरीके को महीनेभर अपनाने पर ही आपको कमाल के नतीजे देखने को मिल सकते हैं।
  •  

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें