📅 Friday, 13 November 2026 | 06:31 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,911.01 ▲ +804.41 (+0.99%) • निफ्टी 50: 25,299.35 ▲ +254.65 (+1.02%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹135,430 • 🥈 चांदी (1kg): ₹183,700 • ☀️ उज्जैन: 17°C (साफ आसमान)
स्वास्थ्य

थायराइड की बीमारी में इन चीजों के सेवन से बना लें दूरी, वरना होगा नुकसान

📅 23 October 2024, 08:00 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
थायराइड की बीमारी में इन चीजों के सेवन से बना लें दूरी, वरना होगा नुकसान
थायराइड की बीमारी में इन चीजों के सेवन से बना लें दूरी, वरना होगा नुकसान

थायराइड की बीमारी (Disease) आज के समय में आम बनती जा रही है। वहीं कुछ लोगों को इस बीमारी के लक्षण समझने में समय लग जाता है और यही वजह है कि ये बीमारी बढ़ जाती है। बता दें कि अगर आप इस बीमारी में आप लापरवाही करते हैं तो ये आपके लिए खतरनाक हो सकती है। थायराइड (Thyroid) के मरीजों को ये भी पता होना चाहिए कि उनके शरीर के लिए किन चिजों का सेवन हानिकारक हो सकता है। ऐसे में हम आपको यहां बताएंगे कि थायरॉयड के मरीज को किन चीजों को खाने से बचना चाहिए। साथ ही थायरॉयड के क्या लक्षण हैं-

थायराइड (Thyroid) के प्रकार :

  • थायराइड दो प्रकार के होते है एक हाइपरथायराइडिज्म और हाइपोथायराइडिज्म। दोनों ही प्रकार के थायरॉयड के अलग-अलग लक्षण होते है।
  • थायराइड (Thyroid) हाइपरथायराइडिज्म के लक्षण-
  • कम नींद आना
  • वजम कम होना
  • घबराना
  • प्यास ज्यादा लगना, सांस फूलना
  • थायराइड  (Thyroid) हाइपोथायराइडिज्म के लक्षण :

  • वजन बढ़ना
  • मानसिक तनाव
  • बालों का झड़ना
  • थकान
  • स्किन का रूखा होना
  • थायराइड (Thyroid) में इन चीजों से करें परहेज
  • रेड मीट
  • इसमें सेचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल का मात्रा बहुत अधिक होती है, जिससे ना सिर्फ थायराइड लेवल बढ़ सकता है बल्कि आपको शरीर में जलन की समस्या भी हो सकती है।

    सोयाबीन :

    अगर आपको थायराइड है तो सोयाबीन खाने से बचना चाहिए। थायरॉयड में किसी भी प्रकार से सोयाबीन (Soybean) का सेवन नहीं करना चाहिए।

    कैफीन या ऐल्कोहल :

    थायराइड के मरीजों के लिए कैफीन और एल्कोहल (caffeine and alcohol) को छोड़ना जरूरी है ऐसा करने के बाद ही आप थायराइड को कम कर सकते हैं। अगर आप थाइरॉयड के मरीज हैं और फिर भी ऐल्कोहल और कैफीन का सेवन करते हैं तो दवाओं के असर पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। और आपका थाइरॉयड भी बढ़ सकता है।

    चीनी :

    थायराइड के मरीजों के लिए चीनी का सेवन भी अच्छा नहीं है। थायराइड चीनी के सेवन से आपका वजन बढ़ सकता है। साथ ही थाइरॉयड के लेवल पर भी इसका असर पड़ सकता है।

    इन चीजों से भी रखें परहेज

    1. इसके अलावा थायराइड मरीज हैं तो तली चीजें, अधिक मीठा, पैकेज्ड फूड का सेवन भी कम कर दें। अगर दवा चल रही है तो डॉक्टर से डाइट प्लान बनवा लें।

    2. यह तो सभी जानते हैं कि शराब -सिगरेट शरीर के लिए कितनी हानिकारक है। इससे ना सिर्फ थायराइड बल्कि अन्य बीमारियों का खतरा भी रहता है। ऐसे में इससे दूरी बनाना ही सेहत के लिए फायदेमंद होगा।

    नोट : उपरोक्त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं, इन्हें किसी प्रोफेशनल डॉक्टर की सलाह के रूप में समझें. कोई भी बीमारी या परेंशानी हो तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें.

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें