📅 Friday, 16 October 2026 | 11:50 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,729.27 ▲ +1,947.37 (+2.68%) • निफ्टी 50: 23,146.15 ▲ +523.45 (+2.31%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,920 • 🥈 चांदी (1kg): ₹212,500 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
दिल्ली

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर क्या बोले विशाल ददलानी? : ‘कब जागोगे…’,

📅 18 July 2026, 11:23 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर क्या बोले विशाल ददलानी? : ‘कब जागोगे…’,
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर क्या बोले विशाल ददलानी? : ‘कब जागोगे…’,

दिल्ली. सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे. आज भूख हड़ताल के 21वें दिन दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया है. साथ ही जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट कर रहे लोगों को भी हटने का ऐलान किया है. अब सोनम वांगचुक के समर्थकों के बीच अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है. वहीं बॉलीवुड सिंगर विशाल ददलानी ने भी सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर रिएक्शन जारी किया है.

बॉलीवुड सिंगर विशाल ददलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में विशाल सोनम वांगचुक के प्रोटेस्ट को सपोर्ट करते दिखाई दे रहे हैं और जबरन उन्हें जंतर-मंतर से हटाए जाने की बात भी करते दिखाई दे रहे हैं. विशाल ददलानी ने वीडियो में कहा, ‘आपने कायरता देखी, सोनम वांगचुक को जबरन उठाकर ले जाया गया है. इस देश में जो हो रहा है उसे देखकर मेरा दिल टूट गया है.’

विशाल ददलानी ने आगे कहा, ‘मेरे देश वालों कब जागोगे, अगर अब नहीं जागोगे तो कब जागोगे. मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैं क्या बोलूं, मेरे सोचने की ताकत भी खत्म हो गई है. काश में वहां उनकी हेल्प करने के लिए मौजूद होता. इस समय गुस्से से मेरा दिमाग फट रहा है.’ सिंगर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फैंस विशाल के इस रिएक्शन को खूब सपोर्ट कर रहे हैं. वहीं विशाल ददलानी ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘अब भी नहीं जागे, तो कब जागोगे?’

बता दें इससे पहले बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी सोनम वांगचुक के सपोर्ट में आ चुके हैं. 20 दिनों से हंगर स्ट्राइक पर बैठे सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कई सितारों ने वीडियो और पोस्ट शेयर करते हुए उनका हौसला बढ़ाया. इनमें सोनाक्षी सिन्हा, ओमी वैद्य, ऋतिक रोशन, नसीरुद्दीन शाह, कुशा कपिला, प्रकाश राज, स्वरा भास्कर, अदिति राव हैदरी, फातिमा सना शेख, अभय देओल, अनुराग कश्यप और इमरान खान जैसे सितारे शामिल हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें