📅 Monday, 05 October 2026 | 05:03 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,382.47 ▲ +472.77 (+0.66%) • निफ्टी 50: 22,555.75 ▲ +133.80 (+0.60%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,290 • 🥈 चांदी (1kg): ₹234,000 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
दिल्ली

Weather Alert : भारत में पड़ने वाली है भयंकर गर्मी, देश के इन राज्यों में चलेगी लू, IMD ने जारी किया अलर्ट

📅 17 April 2023, 11:43 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Weather Alert : भारत में पड़ने वाली है भयंकर गर्मी, देश के इन राज्यों में चलेगी लू, IMD ने जारी किया अलर्ट
Weather Alert : भारत में पड़ने वाली है भयंकर गर्मी, देश के इन राज्यों में चलेगी लू, IMD ने जारी किया अलर्ट

महीने के अंत में बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट हुई थी लेकिन अब धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगा है. देश में एक बार फिर से गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है.

इसी बीच मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है कि 3 से 5 दिन के अंदर भयंकर गर्मी पड़ने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार कई राज्यों में 5 डिग्री से 10 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर भारत में तापमान में बढ़ोतरी अलर्ट जारी कर दिया है. इसके साथ ही अलर्ट जारी किया है कि इस दौरान हीटवेव भी चलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

राजधानी दिल्ली में रविवार के दिन अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस था. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में सोमवार को हल्के बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगी जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आसमान एकदम साफ रहने वाला है और मौसम शुष्क रहने वाला है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें