ओमिक्रोन का खतरा : देश के 26 राज्य ओमिक्रोन की जद में, अब तक कुल 2,630 मामले
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने एक बार फिर राज्यों को कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट को लेकर आगाह किया है। अब तक देश के 26 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में पैर पसार चुके ओमिक्रोन के कुल मामले 2,630 हो गए हैं। ओमिक्रोन से महाराष्ट्र और दिल्ली सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में 144 और केरल में 50 नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा 797 मामले आए हैं। बिना लक्षण वाले मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए नौ राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से कोरोना जांच बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने तमिलनाडु, पंजाब, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मिजोरम, मेघालय, जम्मू-कश्मीर और बिहार को लिखे पत्र में कोविड-19 जांच की दर कम होने की ओर इशारा करते हुए इस पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि पर्याप्त जांच नहीं होने की स्थिति में समुदाय में फैले संक्रमण के सही स्तर का आकलन करना असंभव होगा।
ओमिक्रोन के किस राज्य में कितने मामले
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
UPI पर लगने वाला MDR शुल्क : नए नियमों के तहत 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर केवल 1 लाख से ज्यादा मासिक कमाई वाले बड़े व्यापारियों पर 0.4% का शुल्क लागू होगा
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को मारा थप्पड़ : प्रवेश वर्मा ने दी सफाई-जो हुआ, वो नहीं होना चाहिए था...!