देश के कई राज्यों में सामान्य से 5 डिग्री तक ज्यादा तापमान, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी
नई दिल्ली. मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और बिहार समेत देश के बड़े हिस्से में गर्मी बढ़ती जा रही है। सोमवार और मंगलवार को कई इलाकों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ओडिशा के बारीपदा में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं देश के कई हिस्सों में औसत से 5 फीसदी ज्यादा तापमान पाया गया। इसके चलते बड़े पैमाने पर लू से लोगों के बीमार होने या फिर मौतों तक का खतरा पैदा हो गया है। बता दें कि बीते सप्ताह ही मुंबई में एक इवेंट के दौरान गर्मी और उमस के चलते 11 लोगों की मौत हो गई थी।
मौसम विभाग ने हरियाणा, यूपी, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार जैसे राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पहले ही अनुमान जताए गए थे कि इस साल की गर्मी बीते कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इस गर्मी से निपटने के लिए लोग एयरकंडीशनर का इस्तेमाल बढ़ा सकते हैं, जिसका नतीजा ब्लैकआउट के तौर पर सामने आ सकता है। जानकारों के मुताबिक गर्मी के साथ ही जब उमस बढ़ जाए तो स्थिति और खतरनाक हो जाती है। खासतौर पर घर से बाहर निकलने वाले और खुले इलाकों में काम करने वाले लोगों के लिए ऐसा मौसम चुनौती भरा हो सकता है।
इस बीच बंगाल, त्रिपुरा जैसे राज्यों ने एक सप्ताह के लिए स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी लोगों को हिदायत दी है कि वे गर्मी से बचें और जमकर पानी पिएं। मौसम विभाग की सलाह है कि वे गर्मी से बचें, हल्के कपड़े पहनें। खासतौर पर सूती एवं ढीले कपड़े पहनें। इसके अलावा सिर को ढक कर रखें। उत्तर प्रदेश में भी सरकार ने पहली से 8वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है। अब स्कूल सुबह 7 बजे से ही शुरू होंगे और दोपहर 12 बजे तक छुट्टी हो जाएगी।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मोदी के बाद ट्रंप और नेतन्याहू भी मछार से बात करने को इच्छुक : हनुमान चालीसा के पाठ से शक्ति और बुद्धि मिली
विजय कुमार दास की याचिका पर केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, 237 पर्यावरण मंजूरियों पर SEIAA को मेरिट के आधार पर फैसला लेने की बात
प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, कांग्रेस ज्वाइन : कांग्रेस में शामिल होने के लिए कई दिग्गज दौड़ में...मध्यप्रदेश में कई शामिल होगे नेता