राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश जारी : अगली सुनवाई 27 जुलाई को
नई दिल्ली. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए सरकार को नए सिरे से विशेष जांच दल (SIT) गठित करने के निर्देश दिए हैं। शीर्ष अदालत ने कहा कि मामले की निष्पक्ष और प्रभावी जांच सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ एवं अनुभवी आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में नई एसआईटी बनाई जाए, ताकि जांच तार्किक और निर्णायक परिणाम तक पहुंच सके।
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से आवश्यक निर्देश लेकर अगली सुनवाई में नए एसआईटी प्रमुख का नाम प्रस्तुत किया जाए। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई 2026 को निर्धारित की है।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस मामले को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। अदालत ने कहा कि यह एक आपराधिक मामला है और न्यायालय का उद्देश्य केवल यह सुनिश्चित करना है कि जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और बिना किसी भेदभाव के पूरी हो।
सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि सरकार की ओर से स्थिति रिपोर्ट दाखिल कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
शीर्ष अदालत ने निर्देश दिया कि नई एसआईटी का गठन शीघ्र किया जाए और जांच को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाया जाए, ताकि पूरे मामले का निष्पक्ष खुलासा हो सके।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
₹60 से ₹70 प्रति किलो तक पहुंची कीमत : सिर्फ ₹35 किलो मिलेगा प्याज : मंहगाई ने तोड़ी जनता की कमर गरीबों का प्याज हुआ गरीबों से दूर