📅 Friday, 09 October 2026 | 07:30 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,990 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,900 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
दिल्ली

झगड़े के दौरान दूसरी पत्नी की हत्या : पुलिस के सामने सरेंडर

📅 20 June 2022, 01:37 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
झगड़े के दौरान दूसरी पत्नी की हत्या : पुलिस के सामने सरेंडर
झगड़े के दौरान दूसरी पत्नी की हत्या : पुलिस के सामने सरेंडर

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के मुकुंद पुर इलाके के कपिल विहार में रविवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर झगड़े के दौरान अपनी दूसरी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद ही थाने जाकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 482/22 यू/एस 302/201 के तहत एफआईआर दर्ज की गई और आगे की जांच जारी है। इसके बाद आरोपी ने सिलसिलेवार ढंग से पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया।

पुलिस ने बताया कि मुकुंद पुर इलाके के कपिल विहार में रविवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी की पहचान विजय (38) पुत्र दया राम के रूप में हुई है। 15 दिन में जिम्मेदारी तय करने के दिए निर्देश पुलिस ने कहा कि आरोपी विजय 18 जून 2022 को भलस्वा डेयरी थाना आया और बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पूछताछ करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि घर के अंदर संतोषी देवी नाम की महिला का शव कुछ कपड़ों में लिपटा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में पुलिस को पता चला कि विजय ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी से उसके 4 बच्चे थे। इसके बाद वह एक अन्य संतोषी नाम की महिला के संपर्क में आया। आरोपी विजय के बताए अनुसार, संतोषी किसी अस्पताल में काम करती थी। इसके बाद पहली पत्नी ने उसे छोड़ दिया था। दूसरी महिला के भी 4 बच्चे थे और वह भी अपने पति से अलग रह रही थी।

इसके बाद, आरोपी विजय और संतोषी साथ रहने लगा और उसने हाल ही में एक बच्चे को जन्म भी दिया था, जो अब 2 साल का है। समय के साथ, सभी बच्चों की देखभाल को लेकर विजय और संतोषी के बीच कुछ छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े होने लगे। 17 जून की शाम को संतोषी अपने काम से लौटी और रात करीब 11.30 बजे दोनों के बीच फिर किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। सभी बच्चे ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे थे और छत पर विजय और संतोषी अकेले थे। इसी बीच, झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी ने संतोषी का गला घोंट दिया और उसके शव को कपड़े में लपेट दिया, लेकिन वह चीजों को मैनेज नहीं कर सका और 18 जून 2022 को थाने में पहुंच गया और पूरी कहानी बताई। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें