📅 Thursday, 22 October 2026 | 09:12 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,249.39 ▼ -603.51 (-0.82%) • निफ्टी 50: 22,687.65 ▼ -201.25 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,670 • 🥈 चांदी (1kg): ₹204,500 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
दिल्ली

आरबीआई ने IDFC FIRST Bank और इस फाइनेंस कंपनी पर लगाया मोटा जुर्माना

📅 06 April 2024, 04:45 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आरबीआई ने IDFC FIRST Bank और इस फाइनेंस कंपनी पर लगाया मोटा जुर्माना
आरबीआई ने IDFC FIRST Bank और इस फाइनेंस कंपनी पर लगाया मोटा जुर्माना

नई दिल्ली.

देश के केंद्रीय बैंक यानी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कुछ नियमों के उल्लंघन के लिए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर एक करोड़ रुपये और एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस पर 49.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर जुर्माना ‘ऋण और अग्रिम - वैधानिक और अन्य प्रतिबंध’ पर कुछ निर्देशों का पालन न करने के लिए लगाया गया है।

भाषा की खबर के मुताबिक, आरबीआई ने एक दूसरे बयान में कहा कि एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस पर जुर्माना आरबीआई द्वारा जारी ‘गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी - हाउसिंग फाइनेंस कंपनी (रिजर्व बैंक) गाइडलाइंस, 2021’ के कुछ प्रावधानों का अनुपालन नहीं करने के लिए लगाया गया है।

खबर के मुताबिक, दोनों ही मामलों में जुर्माना विनियामक अनुपालन में कमियों पर लगाया गया है। संबंधित ग्राहकों के साथ किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता को प्रभावित करने का इरादा नहीं है। इस बीच, आरबीआई ने चार गैर-बैंकिंग वित्त कंपनियों (एनबीएफसी) कुंडल्स मोटर फाइनेंस, नित्या फाइनेंस, भाटिया हायर परचेज और जीवनज्योति डिपॉजिट्स एंड एडवांसेज के रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र (सीओआर) को कैंसिल कर दिया है। इसके बाद ये कंपनियां अब एनबीएफसी का कारोबार नहीं कर सकती हैं।

दोनों कंपनियों के शेयर भाव 

वहीं, पांच दूसरे एनबीएफसी- ग्रोइंग अपॉर्चुनिटी फाइनेंस (इंडिया), इनवेल कमर्शियल, मोहन फाइनेंस, सरस्वती प्रॉपर्टीज और क्विकर मार्केटिंग ने अपना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेशन लौटा दिया है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शेयर शुक्रवार को पिछले सत्र के मुकाबले 1.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 80.65 रुपये पर बंद हुआ। इसी तरह, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का शेयर भी शुक्रवार को  बीते सत्र के मुकाबले बेहद मामूली 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 644.30 रुपये पर बंद हुआ।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें