📅 Friday, 09 October 2026 | 05:17 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,000 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
दिल्ली

पुलिस की टीम को देखते ही चला दी गोलियां : 12 पिस्तौल और 47 कारतूस के साथ गैंग का सदस्य गिरफ्तार

📅 23 December 2021, 09:45 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पुलिस की टीम को देखते ही चला दी गोलियां : 12 पिस्तौल और 47 कारतूस के साथ गैंग का सदस्य गिरफ्तार
पुलिस की टीम को देखते ही चला दी गोलियां : 12 पिस्तौल और 47 कारतूस के साथ गैंग का सदस्य गिरफ्तार

दिल्ली : आज गुरुवार को तड़के कपिल सांगवान गिरोह के 25 वर्षीय एक सदस्य को पुलिस ने थोड़ी देर तक चले मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. तलाशी में गिरोह के पास से भारी मात्रा में हथियार जब्त किया है. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. इस मुठभेड़ में हरियाणा के झज्जर जिले के एक गांव के रहने वाले आरोपी सिद्धार्थ उर्फ सोमवीर को दाहिनी जांघ पर गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से 12 पिस्तौल और 47 कारतूस बरामद किया गया. हथियारों की यह खेप कथित तौर पर दिल्ली में गिरोह के सदस्यों को दी जानी थी. पुलिस ने प्राथमिक जांच में यह खुलासा किया है कि आरोपी कपिल सांगवान के गिरोह का सदस्य है, जो अब विदेश में रहता है. पुलिस उपायुक्त (बाहरी दिल्ली) बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि कादीपुर गांव के नाला रोड के समीप जाल बिछाकर उसे रोका गया. पुलिस उपायुक्त ने आगे बताया कि वह मोटरसाइकिल पर सवार था. पुलिस दल को देखते उसने गोलियां चलानी शुरू दी और भागने लगा. उसे ऐसा करने से रोकने के लिए पुलिस ने उसके पैरों को निशाना बनाकर गोलियां चलाई, जिसके बाद एक गोली आरोपी की दाहिनी जांघ पर लगी. उन्होंने बताया कि आरोपी को इलाज के लिए निकट के अस्पताल ले जाया गया और जहां अब वह खतरे से बाहर है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें