📅 Tuesday, 24 November 2026 | 09:59 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,435.99 ▼ -1,483.72 (-1.77%) • निफ्टी 50: 25,349.65 ▼ -450.95 (-1.75%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹124,910 • 🥈 चांदी (1kg): ₹154,200 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
दिल्ली

पिता के खाते में सिर्फ 200 रुपये?, घर के ऐसे थे हालात, गरीबी के कारण 4 बेटियों सहित मौत को लगाया गले, सच्चाई दिल दुखा रही

📅 03 October 2024, 11:16 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पिता के खाते में सिर्फ 200 रुपये?, घर के ऐसे थे हालात, गरीबी के कारण 4 बेटियों सहित मौत को लगाया गले, सच्चाई दिल दुखा रही
पिता के खाते में सिर्फ 200 रुपये?, घर के ऐसे थे हालात, गरीबी के कारण 4 बेटियों सहित मौत को लगाया गले, सच्चाई दिल दुखा रही

दिल्ली की यह घटना इस चकाचौंध वाली दुनिया के लिए करारा तमाचा है। यहां रंगपुरी में एक किराये घर से पिता और उनकी चार दिव्यांग बेटियों की सड़ी-गली लाश मिलती है। शुरुआत में लगता है कि पिता ने बेटियों संग सुसाइड किया है। हालांकि अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट कुछ और कहानी कह रही है। चलिए बताते हैं कि पूरा माजरा क्या है?

पुलिस के अनुसार, शख्स के खाते में अप्रैल महीने से सिर्फ 208 रुपये ही थे। इस आधार पर यह दावा किया जा रहा है कि क्या गरीबी के कारण दिलवालों के शहरमें एक शख्स ने अपनी 4 बेटियों सहित मौत को गले लगा लिया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी बात कही जा रही है कि मृतक हीरालाल के शरीर पर ब्लेड के कटे के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, सभी की मौत अलग-अलग समय में हुई है। कीटनाशक जहर के कारण उनकी मौतें हुई हैं वहीं पिता के शरीर पर निशान मिलने की बात कही जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या या हत्या-आत्महत्या का मामला लग रहा है।

गौरतलब है कि पिछले शुक्रवार को रंगपुरी में बढ़ई का काम करने वाले 46 साल के हीरालाल और उनकी 4 दिव्यांग बेटियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देकर कहा है कि उन्हें जहर दिया गया था।

मामले में डीसीपी (साउथ वेस्ट) रोहित मीणा का कहना है “पोस्टमॉर्टम किया गया है। विसरा रिपोर्ट के बाद मौत की सही कारण पता चलेगा। हालांकि, प्रथम दृष्टया पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में संदिग्ध जहर की बात सामने आई है।”

खाते में सिर्फ 208 रुपये

पुलिस के अनुसार, शख्स के खाते में अप्रैल से सिर्फ 208 रुपये थे। हालांकि उसके घर में राशन रखा हुआ था। घटना वाले दिन शख्स ने मिठाई खरीदी थी। बैंक की डिटेल आर्थिक तंगी की तरफ इशारा कर रही है। पुलिस को फ्लैट से बदबू आने की सूचना दी गई थी। पुलिस पहुंची तो खिड़की और दरवाजे खुले हुए थे। पुलिस का कहना है कि अब हत्या-आत्महत्या के एंगल से जांच की जा रही है। पिता के शरीर पर रेजर ब्लेड के निशान हैं। ऐसा लगता है कि पिता ने बेटियों को कीटनाशक मिली मिठाई खिलाने के बाद जूस पिलाया होगा। लाशों के पास से संदिग्ध लिक्विड भी मिला है। 24 सितंबर के एक सीसीटीवी फुटेज में शख्स मिठाई का डिब्बा लेकर घर लौटता दिख रहा है।

मामले में वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि यह नहीं कह सकते कि यह आत्महत्या थी। हो सकता है कि पिता ने बेटियों की हत्या हुई और फिर पिता ने सुसाइड कर लिया। मौतों के समय में भी अंतर है। अगर सबने जहर खाया होता तो सब की मौत आस-पास होती। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल