दिल्ली
भारत में लॉकडाउन 4 आएगा : लॉकडाउन 4 पूरी तरह नए रंग रूप वाला होगा : प्रधानमंत्री
Sunil paliwal-Anil bagora
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए स्पष्ट कर दिया कि देश में लॉकडाउन 4 आएगा। अभी 17 मई तक लॉकडाउन 3 है। हालांकि लॉकडाउन 4 कैसा होगा इसे लेकर पीएम मोदी ने कहा कि 18 मई से पहले इस संबंध में बता दिया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि लॉकडाउन का चौथा चरण लॉकडाउन 4 पूरी तरह नए रंग रूप वाला होगा, नए नियमों वाला होगा। राज्यों से हमें जो सुझाव मिल रहे हैं, उनके आधार पर लॉकडाउन 4 से जुड़ी जानकारी भी आपको 18 मई से पहले दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी और उसकी रोकथाम के लिए जारी ‘लॉकडाउन’ के प्रभाव से अर्थव्यवस्था को उबारने के लिये 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा कीराजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए घोषित विशेष आर्थिक पैकेज का स्वागत करते हुए इसे देर से उठाया गया दुरूस्त कदम बताया. कोरोना वायरसः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन में लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का एलान किया। पीएम मोदी ने कहा कि ये संकट इतना बड़ा है, कि बड़ी से बड़ी व्यवस्थाएं हिल गई हैं। लेकिन इन्हीं परिस्थितियों में हमने, देश ने हमारे गरीब भाई-बहनों की संघर्ष-शक्ति, उनकी संयम-शक्ति का भी दर्शन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक वायरस ने दुनिया को तहस-नहस कर दिया है। विश्व भर में करोड़ों जिंदगियां संकट का सामना कर रही हैं। सारी दुनिया, जिंदगी बचाने की जंग में जुटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि थकना, हारना, टूटना-बिखरना, मानव को मंजूर नहीं है। सतर्क रहते हुए, ऐसी जंग के सभी नियमों का पालन करते हुए। अब हमें बचना भी है और आगे भी बढ़ना है। आज से हर भारतवासी को अपने लोकल के लिए ‘वोकल’ बनना है, न सिर्फ लोकल प्रोडक्ट्स खरीदने हैं, बल्कि उनका गर्व से प्रचार भी करना है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारा देश ऐसा कर सकता है। ये आर्थिक पैकेज देश के उस श्रमिक के लिए है, देश के उस किसान के लिए है जो हर स्थिति, हर मौसम में देशवासियों के लिए दिन रात परिश्रम कर रहा है। ये आर्थिक पैकेज हमारे देश के मध्यम वर्ग के लिए है, जो ईमानदारी से टैक्स देता है, देश के विकास में अपना योगदान देता है। कोरोना संकट का सामना करते हुए, नए संकल्प के साथ मैं आज एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा कर रहा हूं। ये आर्थिक पैकेज, ’आत्मनिर्भर भारत अभियान’ की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा। हाल में सरकार ने कोरोना संकट से जुड़ी जो आर्थिक घोषणाएं की थीं, जो रिजर्व बैंक के फैसले थे, और आज जिस आर्थिक पैकेज का ऐलान हो रहा है, उसे जोड़ दें तो ये करीब-करीब 20 लाख करोड़ रुपए का है। ये पैकेज भारत की GDP का करीब-करीब 10 प्रतिशत है।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो- Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...
!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!