State Bank Of India ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण खबर, 30 जून से बदल जाएंगे ये नियम
नई दिल्ली :
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। एसबीआई ने बैंक लॉकर के संबंध में एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें लॉकर धारकों से 30 जून, 2023 तक रिवाइज्ड लॉकर एग्रीमेंट पर साइन करने की अपील की है। SBI ने ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। अहम बात ये है कि पिछले कुछ दिनों से बैंक लगातार अपने ग्राहकों को अपडेटेड लॉकर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने के लिए मैसेज भेज रहा है।
SBI ने किया ट्वीट
बैंक ने ग्राहकों से अपील की है कि लॉकर एग्रीमेंट पर जल्द से जल्द सिग्नेचर कर दें। एसबीआई ने अपने ऑफिशियल ट्वीट में लिखा है कि डियर कस्टमर, रिवाइज्ड लॉकर एग्रीमेंट के सेटलमेंट के लिए कृपया अपनी ब्रांच में जाएं। अगर आप पहले ही अपडेटेड एग्रीमेंट पर साइन कर चुके हैं, तो आपको अभी भी सप्लीमेंट्री एग्रीमेंट को निष्पादित करने की आवश्यकता है। एसबीआई के अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा भी ग्राहकों से निर्धारित तारीख तक रिवाइज्ड लॉकर एग्रीमेंट्स पर सिग्नेचर करने के लिए कहा जा रहा है।
RBI ने जारी किया था सर्कुलर
30 जून के बाद बदल जाएंगे नियम
दरअसल, स्टेट बैंक ने 30 जून से बैंक लॉकर को लेकर नियम बदलने जा रहा है, बैंक ने इस बारे में एडवाइजरी जारी कर बताया है कि इंटरनेट पर लॉकर धारकों से 30 जून 2023 तक रिवाइज्ड लॉकर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने की अपील कर रहा है। संशोधित लॉकर नियमों के तहत चोरी, सेंधमारी, डकैती, इमारत गिरने, बैंक द्वारा लापरवाही या उसके कर्मचारियों द्वारा धोखाधड़ी गतिविधि से संबंधित घटनाओं के मामले में बैंकों को क्षतिपूर्ति करनी होगी और लॉकर के वार्षिक किराए के 100 गुना के बराबर होगी।
पूजा खोदाणी...
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मोदी के बाद ट्रंप और नेतन्याहू भी मछार से बात करने को इच्छुक : हनुमान चालीसा के पाठ से शक्ति और बुद्धि मिली
विजय कुमार दास की याचिका पर केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, 237 पर्यावरण मंजूरियों पर SEIAA को मेरिट के आधार पर फैसला लेने की बात
प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, कांग्रेस ज्वाइन : कांग्रेस में शामिल होने के लिए कई दिग्गज दौड़ में...मध्यप्रदेश में कई शामिल होगे नेता