📅 Friday, 02 October 2026 | 08:11 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.60 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.45 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,250 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,400 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
दिल्ली

Gold Silver price today : सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी

📅 04 June 2022, 09:30 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Gold Silver price today : सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी
Gold Silver price today : सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी

नई दिल्ली : घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोना 294 रुपये की तेजी के साथ 51,236 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबार सत्र में सोना 50,942 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी भी 523 रुपये की तेजी के साथ 62,577 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार सत्र में 62,054 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों सपाट भाव से क्रमश: 1,866 डॉलर प्रति औंस और 22.35 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि कोमेक्स में सोने की हाजिर कीमत के साथ शुक्रवार को सोना मामूली गिरावट के साथ 1,866 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

सोना वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की खरीद की, जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना 57 रुपये की तेजी के साथ 51,326 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अगस्त डिलीवरी के लिए सोने का अनुबंध 57 रुपये या 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 51,326 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जिसमें 14,427 लॉट के लिए कारोबार हुआ था। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों की ताजा पोजीशन से सोने की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 1,869 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

चांदी वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग पर कारोबारियों ने अपना दांव बढ़ाया, जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 310 रुपये की तेजी के साथ 62,646 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी का जुलाई डिलीवरी का अनुबंध 310 रुपये या 0.5 फीसदी की तेजी के साथ 62,646 रुपये प्रति किलोग्राम पर 10,978 लॉट में रहा। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी की कीमतों में तेजी का मुख्य कारण सकारात्मक घरेलू रुख के बीच प्रतिभागियों द्वारा ताजा सौदों की खरीद करना था। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.29 फीसदी की तेजी के साथ 22.34 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें