📅 Saturday, 28 November 2026 | 05:18 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,339.26 ▼ -989.34 (-1.17%) • निफ्टी 50: 25,607.20 ▼ -277.30 (-1.07%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹126,250 • 🥈 चांदी (1kg): ₹158,700 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
दिल्ली

देशभर में मनाया जा रहा दीपावली का महोत्सव : हर घर में लक्ष्मी पूजन : पालीवाल समाज में भी दीप महोत्स की धूम

📅 04 November 2021, 09:40 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
देशभर में मनाया जा रहा दीपावली का महोत्सव : हर घर में लक्ष्मी पूजन : पालीवाल समाज में भी दीप महोत्स की धूम
देशभर में मनाया जा रहा दीपावली का महोत्सव : हर घर में लक्ष्मी पूजन : पालीवाल समाज में भी दीप महोत्स की धूम

नई दिल्ली : देशभर में आज दीपों का महोत्सव त्योहार दीपावली मनाई जा रही है. लोग जहां एक तरफ बाजारों में जमकर खरीददारी कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ रोशनी के इस त्योहार को अपनों के साथ मना रहे हैं. इस मौके पर सभी दलों के राजनेताओं की तरफ से देशवासियों को शुभकामना संदेश दिया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर देशवासियों के सुख और उनकी संपन्नता की कामना की है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा- दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए.

अमित शाह ने कहा प्रकाश जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए :  केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोगों के जीवन में प्रकाश नई ऊर्जा लेकर आए. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा- सभी को “दीपावली“ की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रकाश व खुशियों का यह महापर्व सभी के जीवन को नई उर्जा, प्रकाश, आरोग्य और समृद्धि से आलोकित करे.

राहुल गांधी ने कहा : किसी भेदभाव के रोशनी देता है त्योहार :  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने दिवाली के मौके पर उन्हें बधाई दी है. राहुल ने ट्वीट करते हुए कहा- दीपक का उजाला बिना किसी भेदभाव के सबको रौशनी देता है- यही दीपावली का संदेश है. अपनों के बीच दिवाली हो, सबके दिलों को जोड़ने वाली हो.

पालीवाल समाज में भी दीप महोत्स की धूम : जहां हर समाज का व्यक्ति लक्ष्मी-विष्णुजी की पूजन करने की तैयारियों में व्यस्त हो रहा है, ऐसे में पालीवाल समाज के सभी अध्ध्यक्ष अपनी-अपनी कार्यकारिणी के साथ मिलकर समाजबंधुओं को दीप महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाओं के संदेश दे रहे हैं. वही देशवासियों की खुशहाली की कामना भी कर रहे हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल