दिल्ली अपडेट : बम धमाके के बाद अमित शाह का 2 दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरा स्थगित
दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 2 दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरान स्थगित हो गया है। इसकी जानकारी राज्य बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने दी है। अमित शाह चुनावी तैयारियों का जायजा लेने कल रात ही कोलकाता पहुंचने वाले थे। राज्य में सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस के अंदर बढ़ती बगावत के बीच शाह की यह यात्रा प्रस्तावित थी। उल्लेखनीय है कि राज्य में कई मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के विधायक अपनी पार्टी तथा राज्य सरकार के कामकाज के खिलाफ खुल कर बोल रहे हैं। राज्य कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके एवं तृणमूल कांग्रेस विधायक राजीब बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित विधायक बैशाली डालमिया और उत्तरपारा विधायक प्रबीर घोषाल के शाह की यात्रा के दौरान बीजेपी का दामन थामने की अटकलें थीं। दौरे के संबंध में प्रदेश भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने कहा था, हमारी पार्टी में तृणमूल कांग्रेस के जिन नेताओं के शामिल होने की संभावना है उनकी सूची सोशल मीडिया पर घूम रही है. मैं सिर्फ यही कह सकता हूं कि रविवार को कई आश्चर्यजनक चीजें देखने को मिलेंगी।
● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका
पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की प्रेस संगठनों ने की निंदा : दिल्ली में प्रदर्शन कवर कर रहे, पत्रकारों के फोन तथा उपकरण जब्त