📅 Tuesday, 29 September 2026 | 05:15 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,790 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,500 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
दिल्ली

दिल्ली: सिर पर पीछे से बंदूक सटा गोली मारी, सनसनीखेज वारदात से सहमे लोग

📅 14 April 2024, 11:24 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दिल्ली: सिर पर पीछे से बंदूक सटा गोली मारी, सनसनीखेज वारदात से सहमे लोग
दिल्ली: सिर पर पीछे से बंदूक सटा गोली मारी, सनसनीखेज वारदात से सहमे लोग

Delhi Murder Video Viral: पैसा बड़ी चीज है, जिसके लिए इंसान हैवानियत की हद भी पार कर जाएगा। इसका जीता जागता उदाहरण दिल्ली में देखने को मिला। एक शख्स को पैसे नहीं मिले तो उसने युवक के सिर में गोली मार दी। वह पीछे आकर खड़ा हुआ, सिर पर बंदूक सटाई और गोली चला दी। देखते ही देखते युवक ढेर हो गया।

अभी वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। आरोपी ने 2 गोलियां चलाई थीं, एक नजदीक आते समय, जो छू कर निकल गई। दूसरी सटाकर मारी, जिससे खून की धार निकली, जिसे देखकर लोगों की चीखें निकल गईं। बीच बाजार वारदात अंजाम दी गई, जिसका CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

5 लाख के लिए अंजाम दी वारदात

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वारदात दिल्ली के सीलमपुर इलाके में अंजाम दी गई। हत्या की कोशिश के आरोप मस्तान नामक गिरोह पर लगे हैं, जिसने घायल युवक से 5 लाख की रंगदारी मांगी थी और पैसे नहीं देने पर उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। युवक पैसे नहीं दे पाया तो आरोपियों ने धमकी को सच साबित करने की कोशिश की। बीच बाजार उस पर जानलेवा हमला किया गया।

घायल युवक को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। प्रवेश चंद अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया गया,  गोली लगते ही युवक एक बार उठकर बैठ जाता है और उसके आस-पास खून भी नजर नहीं आए, लेकिन युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। उसके परिजन भी दहशत मे हैं

कौन है हमले का शिकार युवक?

जिला पुलिस उपायुक्त का डॉ. जॉय टिर्की के अनुसार, हमले में घायल युवक की पहचान शहनवाज के रूप में हुई है। वह सलीमपुर में ही रहता है और कालकाजी मंदिर के बाहर प्रसाद का ठेला लगाता है। वह ईद के त्योहार पर सलीमपुर के पार्क में झूले लगाता है। इस बार भी लगाए तो गिरोह के लोग उससे पैसे मांगने लगे। इस बात को लेकर गिरोह के सदस्यों और शहनवाज-साजिद के बीच बहस भी हुई थी। शहनवाज ने उन्हें पैसे देने से साफ इनकार कर दिया था। इससे नाराज गिरोह के सदस्यों ने शहनवाज पर गोली चला दी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें