📅 Wednesday, 30 September 2026 | 10:00 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,200.00 ▼ -310.00 (-0.41%) • निफ्टी 50: 23,800.00 ▼ -95.50 (-0.40%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,420 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,000 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
दिल्ली

मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाले को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

📅 04 June 2021, 03:53 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाले को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाले को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि बीती रात सलमान नाम के शख्स ने पुलिस को कॉल कर पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी. 

सीनियर ऑफिसर कर रहे हैं पूछताछ

22 साल के आरोपी को दिल्ली के खजूरी खास थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उस से दिल्ली पुलिस के सीनियर ऑफिसर पूछताछ कर रहे हैं. पुलिस ने को पता चला है कि इसके खिलाफ थाने में पहले से मुकदमा दर्ज है और बेल पर जेल से बाहर आया है. आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि जेल जाने के लिए कॉल किया था.

पिछले साल भी पुलिस ने एक शख्स को किया था गिरफ्तार

पिछले साल नवंबर में भी एक शख्स ने दिल्ली पुलिस को फोन कर पीएम नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया था. जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो पता चला कि उक्त शख्स शराब के नशे में था और नशे में ही उसने पुलिस को कॉल कर दिया था.

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें