दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में चूक, दावा - घर के बाहर दिखा ड्रोन
नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। आम आदमी पार्टी का दावा है कि केजरीवाल के घर के बाहर ड्रोन उड़ता दिखा है, जबकि यह नो फ्लाई जोन है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने बताया कि वह इस मामले को गंभीरता से ले रही है और ड्रोन उड़ाने वाले शख्स की तलाश में जुटी गई है।
पिछले साल हुआ था घर पर हमला
30 मार्च 2022 को अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला किया गया था। इस बात की जानकारी देते हुए तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जानकारी देते हुए ट्वीट कर आरोप लगाया था कि कुछ असामाजिक तत्वों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और वहां लगा बूम बैरियर भी तोड़ दिया। इसकी शिकायत मिलने पर दिल्ली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए करीब भाजपा युवा मोर्चा के 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मोदी के बाद ट्रंप और नेतन्याहू भी मछार से बात करने को इच्छुक : हनुमान चालीसा के पाठ से शक्ति और बुद्धि मिली
विजय कुमार दास की याचिका पर केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, 237 पर्यावरण मंजूरियों पर SEIAA को मेरिट के आधार पर फैसला लेने की बात
प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, कांग्रेस ज्वाइन : कांग्रेस में शामिल होने के लिए कई दिग्गज दौड़ में...मध्यप्रदेश में कई शामिल होगे नेता