📅 Tuesday, 29 September 2026 | 06:22 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,630 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,300 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
दिल्ली

होली पर बढ़ सकता है महंगाई भत्ता : केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा झटका...18 महीने से अटके इस पैसे का क्या होगा...!

📅 19 February 2022, 11:46 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
होली पर बढ़ सकता है महंगाई भत्ता : केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा झटका...18 महीने से अटके इस पैसे का क्या होगा...!
होली पर बढ़ सकता है महंगाई भत्ता : केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा झटका...18 महीने से अटके इस पैसे का क्या होगा...!

केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government) के लिए बड़ी खबर है. अगर आप भी पिछले 18 महीनों से लटके पैसे (18 Months DA Arrear) का इंतजार कर रहे हैं तो सरकार ने इस पर बड़ी जानकारी दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीए एरियर (DA Arrears) को लेकर सरकार ने कहा है कि फिलहाल अभी ये लटका हुआ पैसे देने का कोई विचार नहीं है.

डीए एरियर देने का नहीं है प्लान

सूत्रों की मानें तो जनवरी 2020 से लेकर जून 2021 तक के एरियर का भुगतान अभी नहीं किया जाएगा. सरकार की ओर से जारी किए गए इस बयान से कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा है. हालांकि, होली पर सरकार डीए में इजाफा कर कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दे सकती है. 

महामारी में रोका था महंगाई भत्ता

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कुछ दिन पहले बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी थी कि देश में फैली कोरोना महामारी की वजह से इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को रोका गया था, जिससे सरकार उस पैसे से गरीबों और जरूरतमंदों की मदद कर सके. 

पूरे साल डीए और सैलरी में नहीं हुई कटौती

सीतारमण ने आगे कहा कि महामारी के दौरान सरकारी मंत्रियों, सांसदों की सैलरी में भी कटौती की गई थी. इसके साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में किसी भी तरह की कटौती नहीं की गई और न ही डीए में कटौती की गई. पूरे साल और डीए और उनकी सैलरी का भुगतान किया गया. 

होली पर बढ़ सकता है महंगाई भत्ता

आपको बता दें सरकार जनवरी 2022 में बढ़े हुए महंगाई भत्ते (DA hike jan 2022) का तोहफा होली पर दे सकती है. केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 3 फीसदी का इजाफा होने का अनुमान है. आपको बता दें कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद डीए 34 फीसदी हो जाएगा. इसको 1 जनवरी 2022 से ही लागू किया जाएगा यानी कर्मचारियों को जनवरी और फरवरी महीने का भत्ता एरियर के साथ मार्च महीने की सैलरी में मिल सकता है.

आपको बता दें : अगर किसी भी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18000 रुपये से 56900 रुपये के बीच में है और उस पर 34 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता दिया जाना है तो 56900 रुपये के हिसाब से कर्मचारी को 19346 रुपये प्रति माह महंगाई भत्ता मिलेगा.

2 लाख से ज्यादा है एरियर की रकम का क्या होगा?

लेवल-1 के कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 रुपए से लेकर 37,554 रुपए के बीच बनता है. वहीं, लेवल-13 (7th CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपए से 2,15,900 रुपए) या लेवल-14 (पे-स्केल) के लिए कैलकुलेशन की जाएगी तो एक कर्मचारी के हाथ में DA एरियर का 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए का भुगतान किया जाएगा.

जनवरी से जून 2020 तक DA एरियर कितना बनेगा?

केंद्रीय कर्मचारी (Kendriye Karmchari) जिनका न्यूनतम ग्रेड पे 1800 रुपए (लेवल-1 बेसिक पे स्केल रेंज 18000 से 56900) को 4320 रुपए [{18000 का 4 फीसदी} X 6] का इंतजार है. वहीं, [{56900 का 4 फीसदी}X6] वालों को 13656 रुपए का इंतजार है. 7वें वेतन आयोग के तहत मिनिमम ग्रेड पे (Pay grade for CG employees) पर केंद्रीय कर्मचारियों का जुलाई से दिसंबर 2020 तक DA एरियर 3,240 रुपए [{18,000 का 3 फीसदी}x6] मिलेगा. वहीं, [{56,9003 रुपए का 3 फीसदी}x6] वालों को 10,242 रुपए मिलेगा. वहीं, जनवरी से जुलाई 2021 के बीच DA एरियर की गणना करें तो 4,320 [{ 18,000 रुपए का 4 फीसदी}x6] होगा. वहीं, [{₹56,900 का 4 फीसदी}x6] का 13,656 रुपए होगा.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें