📅 Wednesday, 30 September 2026 | 08:43 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,460 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,300 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
दिल्ली

DA Hike Updates : केंद्र सरकार जल्द देगी अपने कर्मचारियों को खुशखबरी, DA में हो सकता है इतना इजाफा

📅 17 July 2023, 06:15 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
DA Hike Updates : केंद्र सरकार जल्द देगी अपने कर्मचारियों को खुशखबरी, DA में हो सकता है इतना इजाफा
DA Hike Updates : केंद्र सरकार जल्द देगी अपने कर्मचारियों को खुशखबरी, DA में हो सकता है इतना इजाफा

केंद्र सरकार सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही खुशखबरी दे सकती है। बीते दिनों में कई राज्य सरकारों ने महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की है। इसके बाद अब केंद्र सरकार भी महंगाई भत्ते में वृद्धि कर सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है। 4 फीसदी बढ़ोतरी के बाद DA बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा।

साल में दो बार होती है DA में वृद्धि

DA में साल में दो बार (जनवरी और जुलाई) बढ़ोतरी की जाती है। आखिरी बार DA में बढ़ोतरी की घोषणा मार्च 2023 में की गई थी जो 1 जनवरी 2023 से प्रभावी हुई थी। इसके पहले DA 38 फीसदी था जो बढ़कर 42 फीसदी हो गया। डीए में बढ़ोतरी की घोषणा सितंबर या अक्टूबर में हो सकती है।

महंगाई भत्ता (DA) सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है, जबकि महंगाई राहत (डीआर) पेंशनभोगियों के लिए है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 47.58 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारी और 69.76 लाख पेंशनभोगी हैं। आगामी डीए बढ़ोतरी के बाद इन कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

मध्य प्रदेश में भी हुई है DA में बढ़ोतरी

हाल ही में मध्य प्रदेश ने अपने कर्मचारियों के लिए DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इससे पहले ओडिशा सरकार ने भी अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में चार फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की थी। कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए मौजूदा 38 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया है। बढ़ा हुआ डीए इस साल 23 जनवरी से लागू होगा और कर्मचारियों को यह राशि उनके जून के वेतन के साथ मिलेगी।

इससे पहले कर्नाटक ने भी 1 जनवरी 2023 से डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। कर्नाटक में डीए 31 फीसदी से बढ़ाकर 35 फीसदी कर दिया गया है। झारखंड और हिमाचल प्रदेश ने भी अपने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए वेतन वृद्धि की घोषणा की है।

जल्द भर दें ITR

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारिख 31 जुलाई है। वित्त मंत्रालय ने करदाताओं से कहा है कि वह 31 जुलाई तक अपना टैक्स रिटर्न फाइल कर दें। राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा (Revenue Secretary Sanjay Malhotra) ​​ने करदाताओं से जल्द से जल्द अपना रिटर्न दाखिल करने को कहा है क्योंकि वित्त मंत्रालय 31 जुलाई की समय सीमा को बढ़ाने पर विचार नहीं कर रहा है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें