📅 Tuesday, 29 September 2026 | 02:46 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,419.47 ▼ -1,476.23 (-2.00%) • निफ्टी 50: 22,680.70 ▼ -459.80 (-1.99%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,260 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,800 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
दिल्ली

दहेज के लिए क्रूरता से किया कत्ल : मां-बाप के सामने पत्नी का गला काटा, शव को काटकर बोटियां बनाई, महिला का कटा सिर है गायब

📅 29 January 2022, 07:52 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दहेज के लिए क्रूरता से किया कत्ल : मां-बाप के सामने पत्नी का गला काटा, शव को काटकर बोटियां बनाई, महिला का कटा सिर है गायब
दहेज के लिए क्रूरता से किया कत्ल : मां-बाप के सामने पत्नी का गला काटा, शव को काटकर बोटियां बनाई, महिला का कटा सिर है गायब

दहेज का दानव जब दरिंदा बनता है तो क्रूरता की सारी हदें पार हो जाती हैं। यूपी के गाजियाबाद से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां दहेज के लिए एक शख्स ने अपनी पत्नी की बड़ी बर्बरता से हत्या कर दी। मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना इलाके का है।

शादी के 1 साल के अंदर ही पत्नी की हत्या

गौरतलब है कि 24 वर्षीय रिया जैन की शादी महज 10 महीने पहले ही गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार निवासी आकाश त्यागी से हुई थी। आकाश पेशे से इंजीनियर था। आकाश और रिया एक दूसरे से प्यार करते थे। इन्हीं वजहों से घरवालों ने दोनों की अरेंज मैरिज करा दी थी। लेकिन शादी के बाद आकाश और उसके घर वालों ने रिया का शोषण करना शुरू कर दिया। ससुराल वाले रिया से दहेज की मांग करने लगे, दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाना लगा। फिर लालची पति की इंसानियत मर गई और उसने शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दे दिया।

क्रूरता से किया कत्ल

पुलिस के मुताबिक आकाश ने बेहद खौफनाक तरीके से कत्ल की इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। पति आकाश ने पत्नी रिया की बेरहमी से हत्या की। पहले गला काटकर सिर धड़ से अलग किया। फिर अपने मां-बाप के सामने ही पत्नी के लाश के टुकड़े किए और उन टुकड़ो को नदी और जंगल में फेंक आया। इसके बाद इस दरिंदे पति और उसके घरवालों ने जो कहानी गढ़ी उससे तो एक बार पुलिस भी झांसे में आ गई। पुलिस ने मामले की तह तक कैसे पहुंची आपको आगे बताते हैं।

 जांच के लिए पुलिस ने बनाई टीम

पत्नी की बर्बरता पूर्वक हत्या करने और लाश को ठिकाने लगाने के बाद ससुरालवालों ने घटना को छुपाने के लिए एक फिल्मी कहानी गढ़ दी। घटना को अंजाम देने के बाद रिया के पति ने सबसे पहले 112 नंबर पर कॉल कर पत्नी के अपहरण की सूचना दी। सूचना मिलते ही पूलिस तत्काल हरकत में आ गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने रिया को तलाशने के लिए एक टीम तैयार की और फिर वारदात की तमाम कड़ियों को जोड़ते हुए इसका खुलासा कर दिया। सच्चाई हैरान करने वाली थी। पुलिस के मुताबिक रिया के पति और सास-ससुर ने ही उसकी गर्दन धड़ से अलग की थी और शव को छिपाकर साजिश रचने का काम किया था। आगे आपको बताएंगे की महिला के सिर को लेकर पुलिस ने क्या कहा।

कहां है महिला का कटा सिर?

पुलिस ने कत्ल में इस्तेमाल हथियार और शव को फेंकने के लिए इस्तेमाल की गई एक स्कूटी को बरामद कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर महिला के शव के धड़ को बरामद कर लिया गया है, लेकिन महिला का सिर पुलिस को नहीं मिला है। हालांकि पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी पति, और सास-ससुर को गिरफ्तार कर जेल के सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें