📅 Friday, 09 October 2026 | 05:01 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,060 • 🥈 चांदी (1kg): ₹225,300 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
दिल्ली

कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड एक्सिस बैंक के साथ 70 करोड़ रुपये के कर्ज का निपटारा करेगी

📅 30 December 2025, 01:40 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड एक्सिस बैंक के साथ 70 करोड़ रुपये के कर्ज का निपटारा करेगी
कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड एक्सिस बैंक के साथ 70 करोड़ रुपये के कर्ज का निपटारा करेगी

नयी दिल्ली. 29 दिसंबर (भाषा) कैफे कॉफी डे (सीसीडी) का संचालन करने वाली कंपनी कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड (सीडीईएल) एक्सिस बैंक के साथ अपने बकाया कर्ज का निपटारा करने जा रही है। निजी क्षेत्र के इस बैंक ने एकमुश्त निपटान के रूप में 70 करोड़ रुपये चुकाने को मंजूरी दी है।

कॉफी डे एंटरप्राइजेज ने शेयर बाजार को सोमवार को दी सूचना में कहा, ”एक्सिस बैंक लिमिटेड ने कंपनी के बकाया कर्ज के लिए 70 करोड़ रुपये के एकमुश्त निपटान को मंजूरी दी है।”

एकमुश्त निपटान के तहत सीडीईएल इस राशि का भुगतान 30 सितंबर, 2026 तक पूरा कर देगी। कर्ज से जूझ रही यह कंपनी अपनी देनदारियों का निपटारा संपत्तियों के समाधान और अन्य तरीकों से कर रही है। सीडीईएल जुलाई, 2019 में संस्थापक चेयरमैन वी. जी. सिद्धार्थ के निधन के बाद विभिन्न कारणों से संकट में फंस गई थी।

इसमें 3,535 करोड़ रुपये कथित रूप से कंपनी से माइसोर एमलगमेटेड कॉफी एस्टेट्स लिमिटेड (MACEL) में स्थानांतरित किए गए थे, जो उसके दिवंगत संस्थापक की निजी कंपनी है।

कंपनी का कुल वित्तीय ऋण 30 जून, 2025 तक 372.52 करोड़ रुपये था। इसमें बैंक और गैर-परिवर्तनीय जमा (एनसीडी) से लघु एवं दीर्घकालिक कर्ज शामिल है।

भाषा पाण्डेय प्रेम

प्रेम

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें