मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार : INDIA इसका मुंहतोड़ जवाब देगा : राहुल गाँधी
- केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी का बयान
- Rahul Gandhi on Arvind Kejriwal Arrest अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी ने भी बयान दिया है. उन्होंने कहा कि डरा हुआ तानाशाह, एक मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है. मीडिया समेत सभी संस्थाओं पर कब्ज़ा, पार्टियों को तोड़ना, कंपनियों से हफ्ता वसूली, मुख्य विपक्षी दल का अकाउंट फ्रीज़ करना भी ‘असुरी शक्ति’ के लिए कम था, तो अब चुने हुए मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी भी आम बात हो गई है. INDIA इसका मुंहतोड़ जवाब देगा.
नई दिल्ली.
दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल को दो घंटे की पूछताछ के बाद उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया है. मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल के घर पर अभी भी तलाशी जारी, सुप्रीम कोर्ट पहुंची लीगल टीम. दिल्ली के मुख्यमंत्री की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद श्री अरविंद केजरीवाल के वकील सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्रार के घर जा रहे हैं. श्री अरविंद केजरीवाल के वकील रजिस्ट्रार से तत्काल सुनवाई की मांग करेंगे.
मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशायल ने गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन अभी भी उनके घर पर तलाशी चल रही है. खबर है कि तलाशी खत्म होने के बाद ही श्री अरविंद केजरीवाल को ईडी (ED)लेकर जाएगी. कभी दस्तावेज और डिजिटल दस्वावेजों को जब्त किया गया है. वहीं केजरीवाल की लीगल टीम सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है और गिरफ्तारी पर तत्काल सुनवाई की मांग करेगी.
कल कोर्ट में पेश होंगे सीएम श्री अरविंद केजरीवाल
प्रवर्तन निदेशालय की टीम कल मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल को पीएमएलए कोर्ट में पेश करेगी.
-
!!!"
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दो घंटे की पूछताछ के बाद उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया है. मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल के घर पर अभी भी तलाशी जारी, सुप्रीम कोर्ट पहुंची लीगल टीम.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
UPI पर लगने वाला MDR शुल्क : नए नियमों के तहत 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर केवल 1 लाख से ज्यादा मासिक कमाई वाले बड़े व्यापारियों पर 0.4% का शुल्क लागू होगा
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को मारा थप्पड़ : प्रवेश वर्मा ने दी सफाई-जो हुआ, वो नहीं होना चाहिए था...!