प्रधानमंत्री श्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट
केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह और राज्यसभा सांसद श्री नड्डा से भी हुई सौजन्य भेंट
नई दिल्ली :
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संसद भवन में सौजन्य भेंट की और प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। भेंट के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आश्वासन दिया है कि प्रदेश सरकार के विकास और जनकल्याण के कार्यक्रमों में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग प्राप्त होता रहेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संसद भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से भी सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री शाह को स्वामित्व योजना और सीएम किसान योजना की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने साइबर तहसील व्यवस्था के बारे में भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमूल इंडिया द्वारा उज्जैन में लगाए जा रहे दुग्ध प्रसंकरण संयंत्र के बारे में भी केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संसद भवन में ही राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा से भी सौजन्य भेंट और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका
पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की प्रेस संगठनों ने की निंदा : दिल्ली में प्रदर्शन कवर कर रहे, पत्रकारों के फोन तथा उपकरण जब्त