BJP Candidates List जारी : गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी सिराथु सीट से केशव प्रसाद मौर्य होंगे प्रत्याशी : 20 विधायक आऊट
नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह शनिवार को से भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में प्रेस को संबोधित किया. धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि आज पहले और दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी (UP BJP candidate list) की जा गई है. प्रधान ने कहा कि पिछले 5 साल में गुंडाराज पर योगी सरकार ने नकेल कसा है. यूपी को गुंडाराज और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाई है. यूपी में एयरपोर्ट बन रहे हैं, मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं. उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव में भाजपा 300 से ज्यादा सीटों से चुनाव जीतेगी. बता दें कि इससे पहले सपा 29, बसपा 53 और कांग्रेस 125 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर चुकी है. उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी ने पहले और दूसरे चरण के लिए 105 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया. चुनावी मैदान में योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहर सीट से प्रत्याशी बनाया गया है जबकि डिप्टी सीएम केशव मौर्य को सिराथु सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है.
कुछ प्रत्याशियों की सूची
जिन विधायकों का टिकट कटा
इनका भी टिकट कटा (बीजेपी छोड़ कर चले गए थे)
दो दलबदलू विधायकों को टिकट
यूपी में 7 चरणों में चुनाव : 403 विधानसभा सीटों वाले यूपी में 10 फरवरी 2022 से 7 चरणों में विधानसभा चुनाव होना है. अंतिम चरण के लिए मतदान 7 मार्च को होना है. पहले चरण के तहत 10 फरवरी 2022 को वोटिंग होगी. दूसरा चरण 14 फरवरी 2022, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी 2022, 5वां चरण 27 फरवरी 2022, छठा चरण 3 मार्च 2022 और 7 चरण 7 मार्च 2022 को संपन्न होगा. यूपी में चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे. उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई 2022 को पूरा हो रहा है. ऐसे में 14 मई 2022 से पहले हर हाल में विधानसभा और नई सरकार के गठन की प्रकिया पूरी होनी है. उत्तर प्रदेश में चुनाव की शुरुआत पश्चिमी यूपी से हो रही है, जहां किसान आंदोलन और सपा-आरएलडी गठबंधन के चलते चुनौती है. इतना ही नहीं, जिन 58 सीटों पर पहले चरण में वोट डाले जाएंगे, उनमें से 54 बीजेपी के विधायक हैं. ऐसे में बीजेपी के लिए पहला चरण सियासी तौर पर काफी अहम माना जा रहा है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अहम बातचीत, ट्रेड-डिफेंस और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर की चर्चा
UPI पर लगने वाला MDR शुल्क : नए नियमों के तहत 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर केवल 1 लाख से ज्यादा मासिक कमाई वाले बड़े व्यापारियों पर 0.4% का शुल्क लागू होगा
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को मारा थप्पड़ : प्रवेश वर्मा ने दी सफाई-जो हुआ, वो नहीं होना चाहिए था...!