📅 Tuesday, 29 September 2026 | 04:07 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,520 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,400 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
दिल्ली

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत : रेलवे नहीं लगाएगा सरचार्ज, बेडशीट, कंबल और पर्दे की मिलेगी सुविधा

📅 15 April 2022, 12:42 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत : रेलवे नहीं लगाएगा सरचार्ज, बेडशीट, कंबल और पर्दे की मिलेगी सुविधा
रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत : रेलवे नहीं लगाएगा सरचार्ज, बेडशीट, कंबल और पर्दे की मिलेगी सुविधा

नई दिल्ली : भारतीय रेलवे ने कल गुरुवार को एक बड़ा बयान दिया है. बयान में साफ किया है कि उसकी डीजल से चलने वाली ट्रेनों पर अधिभार लगाने की कोई योजना नहीं है. दरअसल, पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ रही कीमतों के बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भारतीय रेलवे डीजल से चलने वाली ट्रेनों के टिकटों पर अतिरिक्त शुल्क लगाएगी. जिसके बाद अब रेलवे ने इन रिपोर्ट्स का खंडन कर दिया है. 

रेलवे ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि मीडिया के कुछ वर्ग पूछ रहे हैं कि क्या भारतीय रेलवे डीजल कर्षण पर चलने वाली ट्रेनों पर अधिभार लगाने जा रही है. सभी संबंधितों के मार्गदर्शन के लिए सूचित किया जाता है कि भारतीय रेलवे की ऐसी कोई योजना नहीं है. ये अटकलें निराधार हैं.

बुक कराते समय अपने गंतव्य का पूरा पता नहीं देना होगा

एक और राहत की खबर है कि अब यात्रियों को अब टिकट बुक कराते समय अपने गंतव्य का पूरा पता नहीं देना होगा. रेलवे बोर्ड ने इस बारे में भी जरूरी निर्देश दिए हैं. दरअसल, कोरोना के मामले सामने आने के बाद रेलवे ने टिकट बुक करते समय गंतव्य का पूरा पता भरने की व्यवस्था शुरू की थी. ताकि विषम परिस्थिति में संबंधित यात्री से संपर्क साधा जा सके. 

अब कुछ ट्रेनों में बेडशीट, कंबल और पर्दे की सुविधा मुहैया होगी

कोरोना में राहत के बीच रेल यात्रियों के लिए रेलवे ने भी बड़ी राहत की घोषणा की है. इस घोषणा के मुताबिक, अब कुछ ट्रेनों में बेडशीट, कंबल और पर्दे की सुविधा फिर से शुरू कर दी गई है. दरअसल, कोरोना काल में संक्रमण के प्रसार को रोकने के मकसद से इन सुविधाओं को बंद कर दिया गया था. अब रेलवे ने फिर से इस सुविधा को शुरू किया है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें