बाबा रामदेव की कंगना रनौत को खरी-खरी : ‘जनरेशन गटर’ बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार : बाबा समझ गए...भाजपा से दूरी भली
नई दिल्ली. अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद कंगना रनौत के नई पीढ़ी (Gen-Z) को लेकर दिए गए बयान पर योग गुरु बाबा रामदेव ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एक समाचार चैनल से बातचीत के दौरान रामदेव ने युवाओं को ‘गटर जेनरेशन’ कहे जाने को गलत बताते हुए इसे खराब मानसिकता का परिचायक बताया।
कंगना रनौत ने हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए युवाओं, विशेषकर महिलाओं के व्यवहार पर टिप्पणी करते हुए नई पीढ़ी के लिए ‘जनरेशन गटर’ शब्द का इस्तेमाल किया था। उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।
बाबा रामदेव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के युवाओं के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल उचित नहीं है। उन्होंने कंगना के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी को पूरे युवा वर्ग के लिए इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। रामदेव ने यह भी कहा कि कंगना जिस राजनीतिक दल से जुड़ी हैं, उसके शीर्ष नेतृत्व और पार्टी को उनके बयान का संज्ञान लेना चाहिए।
जब उनसे पूछा गया कि कंगना पहले उनके योग की प्रशंसा कर चुकी हैं, तो रामदेव ने कहा कि किसी व्यक्ति द्वारा उनकी या योग की तारीफ किए जाने का अर्थ यह नहीं है कि वह उसके गलत बयानों का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि देश के युवा बड़ी ताकत हैं और युवाओं की कोई एक जाति या वर्ग नहीं होता।
एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने Gen Z की आलोचना करते हुए उन्हें 'गटर छाप' जेनरेशन कहा था, जिस पर खूब बवाल मचा था और अब बाबा रामदेव ने भी इसकी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि युवाओं को 'गटर छाप' बोलना बिगड़े दिमाग की निशानी है। साथ ही उन्होंने कंगना के बचपन और जवानी पर भी तीखी टिप्पणी की और कहा कि बीजेपी को कंगना के बयान पर एक्शन लेना चाहिए।
बता दें कि नीट पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर पर चले छात्रों के प्रदर्शन के बाद कंगना ने एक पोस्ट में Gen Z को 'गटर छाप' कहा था। खूब विवाद होने के बाद भी उन्होंने अपने बयान का बचाव किया था और कहा था कि जेन जी के कुछ बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां को गंदी गालियां दी थीं। तो वो कौन से बच्चे थे, जो ऐसी गंदी भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे और किस लिहाज से वो स्टूडेंट थे?
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मोदी के बाद ट्रंप और नेतन्याहू भी मछार से बात करने को इच्छुक : हनुमान चालीसा के पाठ से शक्ति और बुद्धि मिली
विजय कुमार दास की याचिका पर केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, 237 पर्यावरण मंजूरियों पर SEIAA को मेरिट के आधार पर फैसला लेने की बात
प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, कांग्रेस ज्वाइन : कांग्रेस में शामिल होने के लिए कई दिग्गज दौड़ में...मध्यप्रदेश में कई शामिल होगे नेता