📅 Tuesday, 29 September 2026 | 04:55 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,790 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,500 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
दिल्ली

शराब घोटाले में CBI के बाद अब ED ने किया पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार

📅 10 March 2023, 01:41 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शराब घोटाले में CBI के बाद अब ED ने किया पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार
शराब घोटाले में CBI के बाद अब ED ने किया पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार

नई दिल्ली : शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया से वीरवार को तिहाड़ जेल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दूसरी बार पूछताछ की। 

करीब 45 मिनट तक सिसोदिया ईडी के सवालों का सामना करते रहे। ईडी ने सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, कल यानी शुक्रवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई भी होनी है।

बता दें कि बीती 7 मार्च 2023 को ईडी ने तिहाड़ जेल में सिसोदिया से 6 घंटे तक पूछताछ की थी। इन 6 घंटों में सिसोदिया ईडी के तीखे सवालों से गुजरे। सबसे पहले पूछा गया कि 100 करोड़ की रिश्वत के बारे में आप क्या जानते हैं? वहीं, दूसरा सवाल रहा कि आबकारी नीति में बदलने के पीछे क्या वजह थी? ईडी को सिसोदिया से पूछताछ के लिए तीन दिन का वक्त मिला था। होली पर्व की वजह से 8 मार्च को पूछताछ नहीं हो सकी। 9 मार्च को पूछताछ की गई।

दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 (अब रद्द हो चुकी)के निर्माण और लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया। फिलहाल, 20 मार्च तक सिसोदिया को न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल की सेल नंबर एक में रखा गया है। सिसोदिया को कुछ मूलभूत चीजों के साथ ही जेल में वक्त काटना हैं। खास बात यह है कि मनीष सिसोदिया की बैरक और सत्येंद्र जैन की बैरक के बीच 500 मीटर का फासला है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें