‘फ्लाइंग किस कर रहे थे आप विधायक…’ , महिला ने लगाया गंभीर आरोप, FIR दर्ज
Delhi Elections:विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बीच आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ महिला से छेड़छाड़ की FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि विधायक चुनाव प्रचार के दौरान महिला को फ्लाइंग कर रहे थे। घटना के वीडियो के आधार पर पुलिस ने महिला की शिकायत पर अलग-अलग धाराओं में FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस मामले पर फिलहाल विधायक की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
दरअसल, आज 5 फरवरी को दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान है, लेकिन इससे पहले ही संगम विहार से विधायक मोहनिया के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। दक्षिण दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आने वाली 10 विधानसभा में एक संगम विहार भी है। यहीं से दिनेश मोहनिया आम आदमी पार्टी के टिकट पर हैट्रिक लगाई है। पार्टी ने चौथी बार भी मोहनिया पर दांव लगाया है। वहीं बीजेपी ने चंदन कुमार चौधरी और कांग्रेस ने हर्ष चौधरी को संगम विहार के दंगल में उतारा है। इस बीच मोहनिया पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा है।
बता दें, विधायक मोहनिया पर 23 जून, 2016 को महिलाओं के एक समूह के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने के आरोप में केज दर्ज किया गया था। आरोप था कि महिलाएं अपने इलाके में पानी की समस्या के बारे में शिकायत लेकर उनके पास आई थीं।
केस दर्ज होने के बाद विधायक को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी), 509 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द, इशारा या कृत्य), 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 354ए (यौन उत्पीड़न), 354बी (महिला के कपड़े उतारने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और 354सी (चुपके से देखना) के तहत गिरफ्तार किया गया था। हालांकि 2020 में विधायक दिनेश मोहनिया को इस मामले में बरी कर दिया गया था।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका
पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की प्रेस संगठनों ने की निंदा : दिल्ली में प्रदर्शन कवर कर रहे, पत्रकारों के फोन तथा उपकरण जब्त