7th Pay Commission : लाखों कर्मचारियों को 7 दिन बाद मिलेगा तोहफा, खाते में बढ़कर आएगी सैलरी
इस बार दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिल सकता है. केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा हो सकता है. सितंबर के आखिर तक कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का तोहफा मिल सकता है. इसके साथ ही उनके खाते में 2 महीने के डीए का पैसा भी ट्रांसफर हो सकता है. आइए आपको बताते हैं कि किस दिन सरकार आपके खाते में पैसा ट्रांसफर कर सकती है
28 सितंबर को हो सकता है ऐलान
सिर्फ कुछ दिन का इंतजार और है इसके बाद जल्द ही कर्मचारियों के खाते में मोटा पैसा आ सकता है. सूत्रों की मानें तो 28 सितंबर को सरकार इसका औपचारिक ऐलान कर सकती है. यानी नवरात्रि में आपको यह तोहफा मिल जाएगा. कर्मचारियों को अगले महीने 38 फीसदी की दर से डीए मिलेगा.
जुलाई से मिलेगा बढ़ा हुआ पैसा
आपको बता दें कर्मचारियों का नया महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2022 से ही लागू होगा यानी कि आपको पिछले 3 महीनों का पैसा एरियर के रूप में मिलेगा और ये राशि आपके खाते में बढ़े हुए डीए के साथ ट्रांसफर कर दी जाएगी. कर्मचारियों का डीए All India Consumer price Index पर निर्भर करता है. इसके हिसाब से ही कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होता है.
कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?
सैलरी बढ़ने की बात करें तो अगर किसी कर्मचारी की न्यूनतम सैलरी 18000 रुपये है और कैबिनेट सेक्रेटरी के लेवल पर 56900 रुपये है और इसमें 38 फीसदी की दर से डीए दिया जाएगा तो बेसिक सैलरी पर सालाना DA में कुल इजाफा 6840 रुपये का इजाफा हो जाएगा. यानी मंथली डीए में 720 रुपये का इजाफा होगा. इसके अलावा अगर आपकी बेसिक सैलरी 56900 रुपये है तो आपको 27312 रुपये महंगाई भत्ता मिलेगा.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
UPI पर लगने वाला MDR शुल्क : नए नियमों के तहत 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर केवल 1 लाख से ज्यादा मासिक कमाई वाले बड़े व्यापारियों पर 0.4% का शुल्क लागू होगा
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को मारा थप्पड़ : प्रवेश वर्मा ने दी सफाई-जो हुआ, वो नहीं होना चाहिए था...!