📅 Friday, 09 October 2026 | 11:27 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,990 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
अपराध

पत्नी ने उठाया कदम : पति का गला दबाकर सुला दिया मौत की नींद

📅 06 December 2021, 10:06 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पत्नी ने उठाया कदम : पति का गला दबाकर सुला दिया मौत की नींद
पत्नी ने उठाया कदम : पति का गला दबाकर सुला दिया मौत की नींद

प्रतापगढ : घर में रोजाना रहने वाली कलह से बुरी तरह तंग आई पत्नी ने गला दबाकर पति को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया. सवेरे बिस्तर पर पति का शव पड़ा मिलने से कोहराम मच गया. पीड़ित पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या की आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. खेत में खींचकर नाबालिग से गैंगरेप-चीख सुनकर पहुंचे बच्चों ने किया मुकाबला प्रतापगढ़ जनपद के हथिगवां थाना क्षेत्र के मौजा मस्तापुर के कैमा गांव में रहने वाले 40 वर्षीय लालचंद यादव पुत्र किशोरी लाल यादव का शव सोमवार को बिस्तर पर पड़ा मिला. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. गांव वालों की ओर से दी गई सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि मृतक लालचंद और उसकी पत्नी पार्वती का अक्सर आपस में विवाद होता रहता था. मृतक के पिता की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में अपनी पुत्रवधू पार्वती यादव पर लालचंद की हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने पति की हत्या की आरोपी पार्वती को हिरासत में लेने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उधर घटना के बाद लालचंद यादव के चार बच्चों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें