📅 Sunday, 27 September 2026 | 02:15 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • 🌤️ उज्जैन: 29°C (हल्के बादल)
अपराध

प्रेम जाल में फंसाया और लगातार एक वर्ष से उसका दैहिक शोषण

📅 02 April 2022, 02:14 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रेम जाल में फंसाया और लगातार एक वर्ष से उसका दैहिक शोषण
प्रेम जाल में फंसाया और लगातार एक वर्ष से उसका दैहिक शोषण

जबलपुर : अधारताल थानांतर्गत कंचनपुर निवासी एक तलाकशुदा महिला को प्रेमजाल में फंसाकर आरोपी एक साल तक दुराचार करता रहा. शादी की बात पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म (rape) का मामला दर्ज कर आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है. 

थाना प्रभारी अधारताल शैलेष मिश्रा ने बताया कि न्यू कंचनपुर निवासी एक तलाकशुदा महिला ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज कर बताया था कि आरोपी अंकित मिश्रा ने शादी का झांसा देकर उसे प्रेम जाल में फंसाया और लगातार एक वर्ष से उसका दैहिक शोषण करता रहा है. लेकिन जब पीडि़ता ने शादी करने की बात कही तो आरोपी साफ मुकर गया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस दल ने संभावित ठिकानों में दबिश देकर आरोपी को घेराबंदी कर संजय नगर से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें