📅 Monday, 12 October 2026 | 01:40 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,877.24 ▼ -595.09 (-0.82%) • निफ्टी 50: 22,374.75 ▼ -145.70 (-0.65%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,130 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,600 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
अपराध

दहेज़ न मिलने पर महिला को पिलाया तेजाब, केंद्रीय मंत्री तोमर से परिजन ने लगाई मदद की गुहार

📅 24 July 2021, 05:03 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दहेज़ न मिलने पर महिला को पिलाया तेजाब, केंद्रीय मंत्री तोमर से परिजन ने लगाई मदद की गुहार
दहेज़ न मिलने पर महिला को पिलाया तेजाब, केंद्रीय मंत्री तोमर से परिजन ने लगाई मदद की गुहार

घाटीगांव सिमरिया निवासी 22 वर्षीय शशि जाटव की शादी 17 अप्रैल 2021 को डबरा के रामगढ़ निवासी वीरेन्द्र कुमार जाटव के साथ हुई थी। शादी में शशि के मायके वालों ने 10 लाख रुपए तक खर्च किए थे। लॉकडाउन के बाद वीरेन्द्र को नई कार खरीदनी थी। इसमें 3 लाख रुपए कम पड़ रहे थे। उसने पत्नी को मायके से रुपए लाने के लिए कहा। 27 जून की रात फिर रुपए के लिए कहा गया। इस बार मना करने पर पति ने शशि को हत्या के इरादे से जबरदस्ती एसिड पिला दिया। एसिड पीते ही नवविवाहिता गले में जलन मचने से तड़पने लगी। तत्काल ग्वालियर में भर्ती कराया, लेकिन उसकी हालत खराब होने पर उसे दिल्ली रेफर किया गया था। इसके बाद डबरा सिटी थाना में सिर्फ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया था।

दिल्ली में वहां दो दिन पहले शशि ने SDM के सामने बयान में पति के द्वारा एसिड पिलाने की बात कही थी। इसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य स्वाति मालीवाल के मामले में CM शिवराज सिंह को ट्वीट करने के बाद से यह मुद्दा चर्चित बना हुआ है। मामले में तीन आरोपी हैं। पुलिस ने आरोपी पति वीरेन्द्र जाटव, वीरेन्द्र की भाभी मिथलेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब पीड़िता की ननद की गिरफ्तारी रह गई है। इस मामले में विवेचना अधिकारी ASI को सस्पेंड करने के बाद TI डबरा सिटी थाना विनायक शुक्ला को हटा दिया गया है।

पीड़िता शशि जाटव की हालत गुरुवार रात से ही खराब है। शुक्रवार रात उसकी हालत और ज्यादा खराब हो गई है। उसे लगातार ब्लड की आवश्यकता है, लेकिन नहीं मिल रहा है। आर्थिक मदद के लिए परिजन शुक्रवार को केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के बंगले पर भी पहुंचे। नरेन्द्र सिंह तोमर तो वहां उपलब्ध नहीं थे, लेकिन उन्होंने पीए को कहकर मदद करने के लिए कहा है। शनिवार सुबह शशि का ऑपरेशन होना है। उसी पर उसकी जिंदगी और मौत टिकी हुई है।

डबरा सिटी थाना पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले की तीसरी आरोपी पीड़िता की ननद बबीता की तलाश में उसके घर पर दबिश दी, लेकिन ननद पहले ही घर पर ताला डालकर भाग गई है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें