📅 Saturday, 10 October 2026 | 04:49 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
अपराध

ऑनलाइन ठगी का नया ट्रेंड : ऐप्प डाउनलोड करवा कर 5 मिनट में ठग ने खाते से 5 लाख रुपए उड़ाए

📅 08 August 2021, 08:49 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ऑनलाइन ठगी का नया ट्रेंड : ऐप्प डाउनलोड करवा कर 5 मिनट में ठग ने खाते से 5 लाख रुपए उड़ाए
ऑनलाइन ठगी का नया ट्रेंड : ऐप्प डाउनलोड करवा कर 5 मिनट में ठग ने खाते से 5 लाख रुपए उड़ाए

आपकी मोबाइल सिम लॉक होने वाली है। कृपया केवाईसी अपडेट के लिए मोबाइल पर टीम वीवर, क्वीक सपोर्ट, एसएमएस टू फोन और बीएसएनएल का ऐप डाउनलोड करें। इसके बाद अपने खाते से 10 रुपए का ऑनलाइन रिचार्ज करें। आपकी सिम बंद नहीं होगी। इस तरह फर्जी कॉल आने के 15 मिनट में ठग ने खाते से 5 लाख रुपए की ठगी कर ली।

कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक घटना के तुरंत बाद पुलिस के पास गया और आपबीती बताई। पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए बैंक और साइबर सेल की मदद से 1 लाख रुपए वापस ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया ठगों ने कहा- आपका केवाईसी पेंडिंग है, 24 घंटे में कराएं नहीं तो सिम बंद हो जाएगी। घबराहट में उस नंबर पर मैंने कॉल किया तो उसने जैसा कहा मैंने वैसा किया। 15 मिनट मेरा मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद लगातार 14 मैसेज आए, जिसमें 10 हजार, 20 हजार, 30 हजार, 1 लाख रु. ऐसा कर 5 लाख रु. निकल गए।

ऑनलाइन ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। आपके पास ऐसा कोई फोन आए तो उसे जानकारी कभी ना दें। ठगी का शिकार हो गए हैं तो सूचना 24 घंटे के अंदर नजदीकी पुलिस स्टेशन पर जाकर दें। ठग केवाईसी को अपडेट कराने के लिए फोन कर एप डाउनलोड करने को कहते हैं जिससे आपके मोबाइल के मैसेज, पासवर्ड, खाता नंबर, ऑनलाइन पेमेंट आदि जानकारी उसे मिलने लगती है। इसके बाद कुछ समय के लिए आपका मोबाइल हैक कर अमाउंट ट्रांजेक्शन के लिए निकाल लेते हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें